देश में 184 दिनों में सबसे कम कोरोना के एक्टिव केस, पढ़ें ताजा अपडेट

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में कमी जारी है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 184 दिनों में सबसे कम हैं। देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से गिरावट आई है।  बीते 24 घंटों में देश भर से कोरोना के 26 हजार नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 252 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,115 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 252 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

इसी दौरान देश में 34,469 लोग कोविड से रिकवर होकर घर लौटे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 3,09,575 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं 3,27,49,574 लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,45,385 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव केस में 8,606 की कमी आई है।

केरल में कोरोना के 15,692 नए मामले, 92 की मौत

देश में आए कोरोना के कुल 26,115 मामलों में से केरल में कोरोना के 15,692 मामले सामने आये जबकि प्रदेश में 92 लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही केरल में संक्रमितों की कुल संख्या 45,24,185 जबकि मरने वालों की संख्या 23,683 हो गई है।

यह भी देखे:-

एनसीसी कैडेट निशांत कुमार विदेश की धरती पर “अन्तराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम” में भारत का प्रतिन...
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल की स्वरांजलि ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लहराया परचम।
गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु मिशन युवा शक्ति ने की पहल
शारदा विश्विधालय ने रबर कौशल विकाश परिषद् तथा विद्युत क्षेत्रीय कौशल परिषद् के साथ किया करार
अयोध्या: मन्दिर के बाद अब मस्जिद का नक्शा तैयार
खाद्य पोषण के लिए विज्ञान एंव तकनीक का विकास आवश्यकः डॉ विलियम डर
पैंगोंग इलाके से सैनिकों को हटाने पर भारत-चीन सहमत, पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू
फैक्ट्री में काम करते समय लगी चोट, उपचार के दौरान मौत
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अत्यंत गरिमा, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्...
उमा पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर–19 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, चक्रवाती हवा मचाई भीषण तबाही, खाली प्लाट में दीवार  गिरने से  कीर्तन ...
ग्रेटर नोएडा: 14 नवंबर को डयबिटीज वॉक, YouTube Live Session में डॉक्टर से लीजिये परामर्श
शारदा विश्वविद्यालय में “राष्ट्रीय सुरक्षा में स्वदेशी का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
दौरा: पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका, बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद होगी पहली मुलाकात
जीएनआईओटी संस्थान में 21 वे संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन तथा इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को...
तालिबान सरकार को मान्‍यता सबसे पहले ये देश देंगे , जानें- क्‍या हैं इसके मायने