आठ साल में सबसे बड़ी घुसपैठ, आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो भी उतारे

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में बीते आठ वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी आतंकी घुसपैठ हुई है। नियंत्रण रेखा के साथ सटे उड़ी (बारामुला) सेक्टर में तकरीबन 10 आतंकियों ने दो दिन पहले घुसपैठ की है। हालांकि, सेना की ओर से आतंकियों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। वहीं उड़ी सेक्टर में आज मंगलवार को भी मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं।                                                             अलबत्ता, घुसपैठियों की तलाश में सैन्य अभियान सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। तलाशी अभियान में पैरा कमांडो का एक दस्ता भी शामिल है।

गत रविवार की तड़के उड़ी सेक्टर में अंगूरी पोस्ट के इलाके में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ का प्रयास किया था। इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक जवान जख्मी हो गया था। आतंकी जंगल और बारिश की आड़ में भाग निकले थे।

संघर्ष विराम समझौते के बाद दो बार घुसपैठ : इस वर्ष फरवरी में पाकिस्तानी सेना द्वारा एलओसी पर संघर्ष विराम समझौते के बाद गुलाम कश्मीर की तरफ से उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर आतंकियों की यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश है। इससे पूर्व जून मेें बांडीपोरा में एलओसी पर घुसपैठ हुई थी। घुसपैठ करने वाले तीनों आतंकी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं

पुंछ में एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान : पुंछ जिले के मंगनाड़ टाप के जंगली इलाकों में संदिग्ध देखे जाने के बाद सोमवार को सुबह से ही पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन ने एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगली इलाकों को खंगाला गया। सुरक्षाबलों को देगवार सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती इलाकों में संदिग्ध देखे जाने की खबर मिली थी। तब से ही तलाशी अभियान चल रहा है।

यह भी देखे:-

व्यापारी की समस्या तत्परता से हल करें अधिकारी -डीएम बी.एन. सिंह
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील
गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शा...
राकेश टिकैत ने अब सरकार के एमएसपी पर कानून न बनाने की पीछे बताई ये वजहें
महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर जहाँगीरपुर में हेड बॉय तथा हेड गर्ल के चुनाव परिणाम घोषित
गर्मी में पशुओं को अत्यधिक गर्मी एवं गर्मी के प्रकोप (हीट स्ट्रेस) से बचाने हेतु एडवाइजरी की गई जारी...
आईजी मेरठ ने नारी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का किया उद्घाटन
ईस्टर्न पेरीफेरल पर डीएम बी.एन सिंह ने की किसानों के साथ बैठक, समस्या सुलझाने के लिए कमेटी गठित
सपा व्यापार सभा ने चौपाल पर किया व्यापारियों से संवाद
प्राचीन बाराही मेला 5 अप्रैल से , आज हुआ भूमि पूजन
भारत का झंडा दिल्ली में नहीं तो क्या इस्लामाबाद में लहराएगा? भड़के अरविंद केजरीवाल का सवाल
गौतमबुद्ध नगर जिले में 11 स्थानों पर 3000 से अधिक स्वयंसेवक करेंगे पथसंचलन
राष्ट्रचिंतना की 22वीं गोष्ठी: "राष्ट्रोत्कर्ष के विविध सूत्र" पर विचार, आचार्य प्रशांत शर्मा ने गुर...
किसानों को प्रतिकर दिलाने की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में किसान नेता रकेश टिकैत का जोरदार स्वागत, कहा ...
सेक्टर दो में चला बुल्डोजर, आवंटित भूखंडों पर अतिक्रमण हटाया
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रोटरेक्ट क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी सम्पन्न, युवा नेतृत्व को मि...