विजय महोत्सव : भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता, जूनियर ग्रुप डिवाइन, सीनियर में ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन और अकैडमी श्रेणी में ओम ग्रुप बना विजेता

ग्रेटर नोएडा : शहर के साइट 4 स्थित सेन्ट्रल पार्क में विजय महोत्सव 2017 का शुभारम्भ भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम के साथ हो गया । महोत्सव का आयोजन श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा कर रही है।

फोटो : सीनियर ग्रुप के विजेता ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के बच्चे।

प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में डिवाइन पब्लिक स्कूल विजेता बना। वहीँ जीसस एंड मैरी द्वितीय और ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल विजेता घोषित हुआ। वहीं जे.एस कान्वेंट को द्वितीय और उमा पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। A cadmey category में ओम डांस विजेता बना। वैष्णवी द्वितीय और क्रिएशन तृतीय स्थान पर रहे।

कमिटी के महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया शाम 5 बजे रामलीला मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर विजय महोत्सव का उद्घाटन किया गया । इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों ने आहुति दी।

कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया पहले दिन आयोजित भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के लगभग 35 स्कूलों व डांस एकेडमियों ने भाग लिया। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सुन्दर प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया। कार्यक्रम को देखकर कमेटी के लोग व दर्शक व बच्चो के अभिभावकों ने कार्यक्रम को काफी सराहा

स्कूलों में आर्यदीप पब्लिक स्कूल, आर्य कमल पब्लिक स्कूल, ग्रेनो पब्लिक स्कूल , विक्टरी वर्ल्ड , ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल , उमा पब्लिक स्कूल , सावित्री बाई , ओम डांस अकादमी , डिवाइन आदि 35 स्कूलों ने भाग लिया। बच्चों गणेश वंदना, शिव तांडव आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मन्त्र।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कल शुक्रवार से रोजाना शाम 7 बजे से रामलीला का मंचन शुरू हो जायेगा। बच्चों ने मेला में झूला ,सर्कस, मौत का कुआं , जादू जैसे मनोरंजन के साधनों का जम कर लुत्फ़ उठाया। जज की भूमिका में कल्पना और प्रभाकर देशमुख रहे।

इस मौके पर प्रदर्शन के लिए रखा गया विशालकाय झाड़ू और चश्मा आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसके जरिये लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस मौके पर अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह , महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी , ओम प्रकाश अग्रवाल , के के शर्मा,, मुकुल गोयल, अमित गोयल, हरेन्द्र भाटी, जतन भाटी, श्यामवीर भाटी, मनोज यादव अजय रामपुर , कपिल गुप्ता, रवि गर्ग, सुमित गर्ग , राकेश अग्रवाल, , अनिल कसाना विकास आर्य राहुल नंबरदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो वेस्ट में होगी हाईटेक रामलीला, श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया भूमि पूजन
श्री राम मित्र मंडल : श्रीराम राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला मंचन का समापन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: केवट ने श्री राम को गंगा नदी पार कराई, दर्शन कर भक्त भाव-विभोर...
Greater Noida West: गौर सिटी रामलीला में शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम, गरजे परशुराम
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित होगी भव्य रामलीला
बारिश के चलते कहीं बदला स्थान, तो कहीं मौसम तय करेगा राम की लीला
GREATER NOIDA WEST: ग्रेनो वेस्ट में चल रही हैं भव्य रामलीला की तैयारियां
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला में भव्यता से निकाली गयी राम बारात
रबूपुरा रामलीला मंचन : राम को वनवास, भरत को मिला अयोध्या का राज
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : शिव धनुष खंडित कर सिया के हुए राम
"बज़्म-ए-सुख़न" कवि सम्मलेन के साथ सेक्टर-पाई ग्रेनो में दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ
श्रीराम लखन धार्मिक लीला रामलीला मंचन : श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता ने डाली वरमाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : रावण दहन कर दिया गया बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश
श्रीराम मित्रमण्डल: आज हुआ अहिरावण का वध, कल मारा जायेगा रावण
रबूपुरा की रामलीला : दशरथ मरण-भरत मिलाप की मार्मिक लीला का हुआ मंचन
श्री रामलीला कमेटी साइट-4 ग्रेटर नोएडा में भव्य रामलीला का शुभारंभ, गणेश वंदना से हुआ आगाज़