साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप ने बच्चों को पाठय सामग्री वितरित की

साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप ने बच्चों को पाठय सामग्री वितरित की

ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप ने बिसरख में रह रहे कुछ मजदूरों के बच्चो को पढ़ाई में सुविधा के लिए ब्लैक बोर्ड, डस्टर, चाक, मार्कर, और खाने का सामान आदि कई चीज़े मुहिया करवाई
संस्थापिका अनिता प्रजापति ने बताया की हमारा ये ग्रुप पिछले 2 सालों से हर प्रकार के सामाजिक सहायता कार्य करता आ रहा है पिछले महीने भी हमारे ग्रुप ने इन बच्चो को छाते और पाठय सामग्री वितरण की थी ,वहां एक टीन का छोटा सा स्कूल तो बना था पर पढ़ने के लिए बच्चों के पास कोई ब्लैक बोर्ड नही था ,इसी बात को ध्यान मैं रख कर हमने उस बार ये सब समान दिया है,हमने बच्चो को पढ़ाई के महत्व को भी समझाया

रंजीत सिंह और मंजुल यादव ने बताया कि जरूरतमंदों बच्चो को कपड़े,खिलोने आदि देने के साथ हमने डेंगू और मलेरिया से बचे रहने के कुछ उपाय भी बताए उन्हें समझाया कि अपने आसपास पानी न जमा होने दे , साफ पानी ही पिये साथ ही मास्क का प्रयोग जरूर करे

सरोज शर्मा और गौरव गुप्ता ने कहा कि शुरू में बच्चो की पढ़ाई में सबसे ज्यादा काम वाली चीज ब्लैक बोर्ड ही होता है ,उसके बिना बच्चो को पढ़ाना थोड़ा मुश्किल होता है हमारे ग्रुप ने इस बात को समझा और महत्वपूर्ण चीज़ मुहिया करवाई
अन्य सदस्य अमनप्रीत ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम ऐसे ही जरूरतमंद की सहायता करते रहें और आगे भी बच्चो को पाठय सामग्री समय समय पर दी जाएगी

प्रशांत गोयल,पिंकी अध्यपिका ,कपिल बिष्ट, राजीव पाठक, हरि ओम , आदि कई सदस्य उपस्थित रहे

यह भी देखे:-

आगमी 28 जुलाई को किसान एकता संघ करेगा यमुना प्राधिकरण का घेराव 
गणतंत्र दिवस : देशभक्ति के रंग में रंगा बोधितरु इंटरनेशनल स्कूल, प्रिंसिपल साधना मालिक ने किया ध्वजा...
दिल्ली विश्वविद्यालय ; 16 अगस्त से नहीं चलेंगी कक्षाएं, कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे सामने
माघ मास की मौनी अमावस्या: पवित्र स्नान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व, पं. सागर शास्त्री से जानें
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जन कल्याण ग्रामीण शिक्षा सेवा समिति , पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश
यूपी रोडवेज की चलती बस में लगी आग, यात्रियों के बस से कूद कर जान बचाई, बस जल कर खाक
10 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश: ड्राइवर ने खुद को मारी गोली, साले संग रचा गबन का षड्यंत्र
योग और स्वास्थ्य , शक्ति बन्ध समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
बिजली का करंट लगने से पीड़ित परिवार की मदद लिए मिशन युवा शक्ति संगठन की पहल
“सम्मा सती – द राइट माइंडफुलनेस” का भव्य विमोचन, वीर रस के प्रखर कवि डॉ. हरिओम पवार ने की सराहना
नकली पेट्रोल पंपों का बड़ा जाल बेनकाब
युवक का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप
सौरभ बंसल बने श्री महाराजा अग्रसैन वैश्य सेवा समिति, ग्रेनो के अध्यक्ष
पत्नी की हत्या में दोषी पति को उम्रकैद
हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट का एक माह पुराना वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 7 छात्र...