खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव

तीनों प्राधिकरण की दोहरी नीतियों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव

दनकौर( खालिद सैफी): दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर स्थित एचएस गार्डन के प्रांगण में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई जिस बैठक में नोएडा यमुना एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा विकास कार्यों में किए जा रहे भ्रष्टाचार एवं दोहरी नीति के खिलाफ हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री के घेराव की चेतावनी दी।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर स्थित एचएस गार्डन के प्रांगण में करप्शन फ्री इंडिया संगठन एवं गौतम बुध नगर के विभिन्न गांवों के सैकड़ों किसानों के साथ बैठक कर 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुध नगर में तीन प्राधिकरण स्थापित है नोएडा प्राधिकरण यमुना प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा यहां के मूल गांव के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है किसानों को 64% मुआवजा 4% प्लॉट बैकलीज एवं पुरानी आबादी बचाने के नाम पर प्राधिकरणों के अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों किसानों के साथ लूट कर रहे हैं जिसकी शिकायत करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक से की गई लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों के दोहरी नीति के कारण भ्रष्टाचार एवं आरोपों से युक्त अधिकारियों के खिलाफ कभी भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे 22 सितंबर को दादरी मिहिर भोज पीजी कॉलेज में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंच कर गौतम बुध नगर की तीनों प्राधिकरणओं की गलत नीतियों का विरोध करेंगे।

इस दौरान प्रदेश संरक्षक संजय भैया शिवकुमार कसाना कृष्ण पाल यादव प्रेम प्रधान राकेश नागर अजय नागर प्रेम राज भाटी आदेश पहलवान जितेंद्र नागर हरीश भाटी धर्मेंद्र भाटी अरुण नागर सचिन कसाना दीपक चौधरी जयवीर प्रधान वीर सिंह बृजपाल भाटी विपिन बैसला शशांक टाईगर मोनीस खान अमित भाटी एडवोकेट धीरज खटाना मुकेश शर्मा अंशुल भाटी योराज भाटी गजेंद्र सागर साहिल घंघौला आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी निर्माण को लेकर आवंटन पत्र जारी करने की मिली हरी झंडी
गांजा तस्कर वाहन के साथ गिरफ्तार
अवैध यूनिपोल के लगे ढेर को प्राधिकरण ने किया जब्त, अवैध यूनिपोल की जानकारी इन नंबरों पर दें
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
प्रयागराज में ई रिक्शा चालकों को मिली संस्कारवान बनने की ट्रेनिंग, पर्यटकों के लिए बेहतर सेवा का प्र...
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्षों में मिशन रोजगार ने की नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में महत्वपूर्...
घोटाले की जांच करने ग्रेनो प्राधिकरण पहुंची ESI जांच टीम
समय के अनुरूप खुद को तैयार न करने वाले पीछे छूट जाते हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
IIMT कॉलेज ऑफ फार्मेसी को वियतनाम में मिला बेस्ट कॉलेज अवार्ड
ग्रेटर नोएडा : किसानों ने स्थगित किया धरना
पत्रकारों ने जाना HEALTHY DIET में क्या लें, इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं WHH द्वारा ग्रेटर ...
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
ग्रेटर नोएडा में गंदगी और मच्छरों से परेशान लोग: करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, दिल्ली एनसीआर मे बढ़ेगी ठंड
यूपी में स्वास्थ्य क्रांति की तैयारी: योगी सरकार हर जिले में बनाएगी 100 बेड के अस्पताल, जल्द लागू हो...