आतंकी मॉड्यूल: ओसामा का चाचा प्रयागराज से गिरफ्तार, जीशान और आमिर के ब्रेनवॉश करने का आरोप

देश में आतंकी मॉड्यूल की पोल खुलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हुमैद उर रहमान की तलाश कर रही थी, जिसे शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

इस पूरे खुलासे की जानकारी यूपी एसीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेन ने प्रयागराज की करैली पुलिस को दिया था। जिसके आधार पर प्रयागराज पुलिस ने हुमैद उर रहमान को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार रहमान दिल्ली से पकड़े गए ओसामा का चाचा है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ट्रेनिंग पर भेजे गए जीशान को रेडेक्लाइज करने का काम हुमैद उर रहमान ने ही किया था। लखनऊ से पकड़ा गया आमिर भी हुमैद उर रहमान के संपर्क के बाद इस नेक्सस में शामिल हुआ था। हुमैद उर रहमान आमिर बेग की बहन का ससुर है।

आईबी के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपनी जांच पड़ताल आगे बढ़ाई थी। आईएसआई और अंडरवर्ल्ड के इस मॉड्यूल की पहली कड़ी दिल्ली के ओखला में मिली थी। जिसके बाद हुमैद उर रहमान का भजीता ओसामा का नाम सामने आया था। ओसामा की मदद से अब स्पेशल सेल के हाथ कई सुराग लग रहे हैं, जिसमें कई नाम सेल के हाथ लग चुके हैं। आईबी की खबर पुख्ता हो चुकी थी।

ये संदिग्ध त्योहारी सीजन के आसपास बड़े हमले के फिराक में थे। स्पेशल सेल ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से दो पाक से प्रशिक्षित दो आतंकवादी भी हैं। ये गिरफ्तारियां दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र से हुई हैं। दिल्ली पुलिस एक महीने से इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी। स्लिपर सेल का इस्तेमाल कर ये आतंकी दहशतगर्दी का खेल खेलना चाहते थे। ऑपरेशन में विस्फोटक और अग्निशस्त्र बरामद किए थे।

यह भी देखे:-

अजूबा! पहले से प्रेगनेंट होने के बाद भी गर्भवती हुई महिला, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
न रुके वैक्सीन की सप्लाई, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बयोटेक को केंद्र सरकार ने दे दिया 2 महीने का 100%...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने खेला बड़ा दांव, विपक्ष को भी देना पड़ा साथ
शारदा यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो पर "द स्पोर्ट्स टॉक" का आयोजन, खिलाड़ियों को मिला रणनीतियों का व्या...
बीएसएनएल दफ्तर में भी बनेगा आधार कार्ड, दूरसंचार दफ्तरों में अलग से बनाए गए काउंटर
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़क...
पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर पत्रकारों में आक्रोश, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने उठाई सख्त क...
दिल्ली एनसीआर में धरती कांपने से थर्राए लोग
ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से लिखी चिट्ठी सौंपेंगे किसान
GIMS में दो दिवसीय नर्सिंग वर्कशॉप सम्पन्न: नवजात व शिशु देखभाल की उन्नत ट्रेनिंग से निखरीं छात्राओं...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तिरंगा महोत्सव का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में निवेश की नई लहर: उद्योग, यूनिवर्सिटी और अस्पताल खोलने को उत्सुक निवेशक
यमुना प्राधिकरण : औचक निरीक्षण के दौरान फिर गैरहाज़िर मिले कर्मचारी, हुई कार्यवाही 
स्थापना दिवस : बिमटेक ने मनाया अपना 2 अक्टूबर, 2021 को 34वां स्थापना दिवस,
पुलिस कस्टडी में अतीक व अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
Income Tax Return की आखिरी तारीख बढ़ी, जानिए क्या  है सही डेडलाइन