सियासत से सत्ता : गुजरात के बदलाव में यूपी के लिए भी बड़ा संदेश, असंतुष्टों को नसीहत

गुजरात में नए मंत्रिमंडल के गठन से भाजपा ने सिर्फ स्थानीय समीकरणों को ठीक करने का काम नहीं किया है बल्कि इसके जरिये यूपी व भाजपा शासित अन्य राज्यों के पार्टी नेताओं को समझाने के साथ बड़ा और कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। असंतुष्टों को नसीहत भी दी है कि भाजपा में किसी को कभी भी किसी भूमिका के लिए मौका मिल सकता है, लेकिन उसके लिए संयम रखना होगा। दबाव बनाने से कुछ हीं मिलेगा। पाने के लिए क्षमता व योग्यता साबित करना ही होगा। संदेश सिर्फ  पार्टी के लोगों को नहीं है बल्कि विपक्ष को भी है कि भाजपा कभी भी कोई फैसला कर सकती है।

भाजपा हाईकमान ने पिछले कुछ महीनों में उत्तराखंड में दो और कर्नाटक में येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नए चेहरों को मौका दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल से रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर जैसे बड़े चेहरों को बाहर किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के गृह प्रदेश गुजरात में बदलाव कर दिया। गुजरात में मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि पूरा मंत्रिमंडल बदलकर यह बता दिया गया कि कोई खुद को पार्टी के ऊपर न समझे। पार्टी हित पर आंच आने या चुनावी राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी में संकट दिखने पर किसी की भी कुर्सी छिन सकती है, उसका कद और पद कितना भी ऊंचा क्यों न हो।

 

 

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय अभिधम्म दिवस के विपासना आचार्य डॉ. सत्य नारायण गोयंका के जन्म शताब्दी वर्ष ...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इन महाप्रबंधक , उप प्रबंधक और प्रबंधकों का तबादला
Bandipora Encounter : चंदाजी इलाके में सुरक्षाबलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो-तीन आतंकी घेर...
जेवर में एयरपोर्ट निर्माण का पहला चरण पूरा, साल के शुरू में उड़न भरेंगे विमान
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया जयंती, विचार गोष्ठी में दी श्रद्धांजलि
ईंटे में दबा मृत मिला लापता बच्चा
होली के रंगों में सराबोर हुआ ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का मिलन समारोह
ग्रेटर नोएडा में पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, भुवनेश्वर कुमार करेंगे शुभारंभ
मंदिरों के पुजारियों व पंडितों के सामने भुखमरी का संकट, इनके हित में सरकार करे विचार : पं.मूर्तिर...
दिल्ली के हालात : अस्पतालों में 80 फीसदी बेड फुल, पोस्ट कोविड मामलों की बाढ़
सिग्मा-1 बस स्टैंड के पास बीटा-2 पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में गाजियाबाद डिफेंस एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने रचा सफलता का इ...
गौतमबुद्धनगर : नए सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे निजी स्‍कूल, पिछले साल की फीस होगी लागू
ग्रेटर नोएडा में रोजगार का महासंगम: ‘नियुक्ति 2026’ में जुटेंगी 50+ बड़ी कंपनियां, युवाओं के लिए सुन...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सातवें दीक्षांत समारोह  करेगे शिरकत 
यमुना प्राधिकरण दस गांवों की जमीन किसानों की आपसी सहमति से खरीदेगा