डेंगू-वायरल से नौ बच्चों समेत 11 की मौत, फिरोजाबाद में पांच ने तोड़ा दम

आगरा मंडल में डेंगू और वायरल की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को ब्रज में नौ बच्चों समेत 11 लोगों की डेंगू व वायरल से मौत हो गई। अकेले फिरोजाबाद जिले में पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कासगंज और मैनपुरी में दो-दो, एटा और मथुरा में एक पीड़ित की मौत हो गई।  मथुरा में चिराग दो माह पुत्र रवि निवासी सामौली की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे चार दिन से बुखार था।

आगरा में पांच मरीजों समेत 13 को डेंगू
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 मरीजों में शुक्रवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से आगरा के पांच मरीज हैं। अब आगरा में डेंगू के कुल मरीज 57 हो गए हैं। अभी मेडिसिन और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू वार्ड में भर्ती बुखार-खांसी के 13 मरीजों की एलाइजा जांच कराने पर डेंगू मिला है। इनमें से आगरा के पांच, फिरोजाबाद के सात और मथुरा का एक मरीज है।

अभी मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 13 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में छह बच्चे भर्ती हैं। इनकी हालत ठीक है, पांच मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए हैं। संदिग्ध तीन नए मरीज भर्ती किए हैं। इनको उपचार दिया है और एलाइजा जांच कराने के लिए नमूना वायरोलॉजी लैब भेजे हैं।

 

यह भी देखे:-

नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में यूपी का दबदबा, दोनों वर्गों में जीते स्वर्ण पदक
यमुना प्राधिकरण सेक्टर-11 में बनेगी उत्तर भारत की पहली फिनटेक सिटी, 750 एकड़ में होगा विकास
दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज होते वकीलों ने समाप्त किया हड़ताल 
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो फरार
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 148 शिकायतों में से 09 का तत्काल निस्तार...
पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर जंतरमंतर पर हुआ जोरदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा की समस्याओं को लेकर DDRWA की आपात बैठक, मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन
बीएचयू आईआईआईटी दीक्षांत समारोह : कॉलेज-विश्वविद्यालय ही नहीं, समाज भी है बड़ा शिक्षक
16वें संस्करण ऑटो एक्सपो - द मोटर शो 2023 का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन ग...
कूड़े का निस्तारण न करने पर चार सोसाइटियों पर 1.98 लाख का जुर्माना
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में AI को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
ग्रेटर नोएडा :कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी आयोजन निरस्त
नोएडा लोकमंच नाट्य महोत्सव-201: बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा
हरियाली तीज पर ग्रेटर नोएडा में "धर्म परिवर्तन का प्रपंच" विषयक राष्ट्रचिंतना गोष्ठी— वक्ताओं ने उठा...
जेवर विधायक से मिलकर  नोवरा ने उठाया नगर निगम का मुद्दा 
Assembly Elections 2023 Date: राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल,चुनाव आयोग न...