मंथन: पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 सितंबर) को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ हुए चिंतन शिविर के बाद प्रधानमंत्री ने यह समीक्षा बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को सचिवों के साथ होने वाली बैठक शाम में होगी। हालांकि, बैठक किन मुद्दों पर बुलाई गई है, इस पर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से जीवनयापन में आए बदलाव और चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।  अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

 

पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ की थी चिंतन बैठक
बीते दिनों पीएम मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों के साथ चिंतन बैठक की थी। सूत्रों की मानें तो सभी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी वन टू वन करने वाले हैं। आने वाले समय में मंत्रिपरिषद की ऐसी चार बैठकें और होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि मंत्री एक दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान हमेशा करें।

यह भी देखे:-

पर्यटन स्थलों के सर्वे व "टूरिस्ट गैप एनालिसिस" के जरिए 'आध्यात्मिक सर्किट' के विकास का मार्ग प्रशस्...
हिण्डन के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए डीएम बी.एन . सिंह ने दिया निर्देश
शारदा विश्विद्यालय में कार्यशाला: गूगल के प्रयोग से जांची जा सकती है खबरों की सत्यता
समाजसेवा के क्षेत्र में राहुल जाटव को मिला समता अवार्ड
ननहक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिकिनी मिशन एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार
आत्ममंथन से आत्मोन्नति की ओर 78वां वार्षिक संत समागम
कोविड 19  के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर की बड़ी कार्यवाही 
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में "अनुसंधान 2024" का आयोजन: नवाचार, शोध और सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक कदम
रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रभावित किसानों के युवाओं के लिए रोजगार पोर्टल का शुभारंभ, जेवर विधायक...
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
नोएडा एक्सप्रेस वे पर  घोड़ों की रेस का वीडियो वाइरल, एसएसपी ने  दिए जांच के  आदेश 
26 नवंबर से शुरू हो रहा सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया 2024 एक्सपो: फार्मा उद्योग में नवाचार और सस्ते समा...
फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर पार्क की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
ऑटो व ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, दस घायल
UPDATE : नगर पंचायत बिलासपुर गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना