त्‍योहारी सीजन का तोहफा, एक और सरकारी बैंक ने सस्‍ता किया Home Loan

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। देश के बड़े सरकारी बैंक PNB ने भी त्‍योहारी सीजन में Loan को सस्‍ता कर दिया है। बैंक ने 50 लाख से ज्यादा के होम लोन पर ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कमी करते हुए ब्‍याज दर को 6.60 प्रतिशत कर दिया है।

पीएनबी ने घोषणा की है कि अब कितनी भी रकम का होम लोन 6.60 प्रतिशत की दर पर उपलब्ध होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा कि ब्याज दर आवेदक के क्रेडिट स्कोर से जुड़ी होगी।

इससे पहले दिन में बैंक ने रेपो आधारित उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 6.55 प्रतिशत पर लाने की भी घोषणा की थी। बैंक ने कहा है कि वह आवास, वाहन, व्यक्तिगत, पेंशन और माईप्रापर्टी कर्ज पर पहले ही सर्विस चार्ज, प्रोसेसिंग फीस से पूरी तरह छूट देने की पेशकश कर चुका है।

यह एक फ्लोटिंग दर पर आधारित व्यक्तिगत या रिटेल लोन ऋण है, जो बाहरी मानक, जैसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रेपो दर, से जुड़ा हुआ है। रेपो वह दर है, जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को उनकी अल्पकालिक जरूरतों के लिए उधार देता है। त्योहारी मौसम के करीब आने के साथ कई बैंक आवास और खुदरा कर्ज पर ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

महानंदन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध ...
विश्व पर्यावरण दिवस : ग्रेनो प्राधिकरण ने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की
लॉयड इंस्टीट्यूट में हुआ उच्च शिक्षा में गुणवत्ता हेतु एनएएसी कार्यशाला का आयोजन
AKTU: पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने कहा गांधी जी ने नहीं दिलवाई देश को आजादी, सीएमएस ने दिया नोटिस
Vaccine नहीं लगवाने वालों को Flight के बाद अब Train में भी नहीं मिलेगी एंट्री
कोविड-19 के कारण जेईई (एडवांस्ड) 2021 स्थगित
आईईए चुनाव 2026-27: अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध चयनित
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए किसान बेरोजगार सभा ने किया धरना प्रदर्शन 
जम्मू-कश्मीर के नेताओं से पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली और दिल की दूरी करना चाहता हूं खत्म
UPDATE: दनकौर नगर पंचायत-गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
भारत में आने वाली है और बड़ी तबाही? मई में कोरोना से हर दिन हो सकती हैं 5 हजार मौतें, अमेरिकी स्टडी ...
हाईकोर्ट में सरकार ने बताया, बिहार में अगले 10 दिनों में कोरोना के दो लाख नए केस आ सकते हैं सामने
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने "छात्रों के लिए कौशल आधारित शिक्षा वातावरण को बढ़ाव...
एनआइयू-एनआइओएस ने आयोजित की ऑन लाइन शिक्षण पर कार्यशाला
राहुल पंडित बने भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष