Coronavirus India: देश में कोरोना के 35 हजार से अधिक मामले, 97.65 फीसद पहुंचा रिकवरी रेट

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिसमें केरल में आए कोरोना वायरस के 23,260 मामले भी शामिल हैं। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को देश में टीकाकरण का विश्व रिकार्ड बना। इस दौरान 2.50 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई गई।CoWIN पर रात 11:55 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत ने लगभग 2.49 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश के नागरिकों को बधाई दी और इस उपलब्धि को इतिहास का सुनहरा अध्याय करार दिया। देश ने एक दिन में सबसे अधिक 2.47 करोड़ लोगों को टीका लगाने के चीन द्वारा निर्धारित उच्चतम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसको मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 33 लाख 47 हजार 325 हो गई है। इस दौरान कोरोना महामारी से 281 और लोगों की जान चली गई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार लाख 44 हजार 529 हो गई है। भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 2.5 करोड़ खुराक लगाई गई है, जो एक दिन में लगाई गई अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

यह भी देखे:-

शहीदों की याद में 30 जनवरी को देशभर में दो मिनट का मौन
"साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने जरूरतमंद  बच्चों के लिए कूलर दान दिया 
Kisan Andolan: जब झज्जर में मंच पर छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछा सवाल, '26 जनवरी की हिंसा का जिम्मेद...
इनर व्हील क्लब ऑफ़ नवीन ग्रेटर नोएडा ने 2024-25 के पदस्थापना समारोह का किया आयोजन
गाजियाबाद से ग्रेनो वेस्ट होकर Noida International Airport तक चलेगी रैपिड रेल
कोरोना पॉज़िटिव निकलने पर स्वास्थ्य कर्मियों का हंगामा प्रदर्शन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़: ऑनलाइन विवाद समाधान में न्याय प्रणाली को विकेंद्रीकृत करने की क्षमता
Coronavirus 3rd Wave: तीसरी लहर ने दी दस्तक, मुंबई में बच्‍चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना
विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में GIMS में चलाया गया जागरूकता अभियान
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई गई: "उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर सच्ची ...
किसान आदर्श इंटर कॉलेज मे शिक्षार्थियों के साथ शिक्षा जागरूकता अभियान
ईस्टर्न पेरीफेरल पर डीएम बी.एन सिंह ने की किसानों के साथ बैठक, समस्या सुलझाने के लिए कमेटी गठित
25 नवंबर को किसान महापंचायत: अपने अधिकारों की लड़ाई में एकजुट हुए किसान संगठन
दिवाली की सुबह एनसीआर की हवा हुई जहरीली, AQI खतरनाक स्तर पर
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा में शुरू किया "बी सेल्फिश" अभियान, रिफ्लेक्टर के साथ ऑटो चालकों ...
राजस्थान: क्यों विवाह पंजीकरण कानून संशोधन पर मचा है विवाद