कोरोना प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से, 19 सितम्बर को होगा भूमि पूजन, दशहरा महोत्सव के दिन रावण के पुतले का होगा दहन

ग्रेटर नोएडा : शहर में रामलीला मंचन की तैयारी  शुरू हो गई है।  आज इसी क्रम में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई द्वारा ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के मुख्य व्यवस्थापक शेर सिंह भाटी ने बताया इस वर्ष धार्मिक रामलीला का मंचन गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा निर्देशन में किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति के लिए जिला प्रशासन व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आवेदन कर दिया गया है।  कोरोना प्रोटोकॉल के साथ रामलीला का मंचन किया जाएगा।
अध्यक्ष आनंद भाटी  ने बताया आगामी 19 सितम्बर को भूमि पूजन का आयोजन रामलीला मैदान सेक्टर पाई में किया जा रहा है।  इसके उपरांत 7 अक्टूबर से रामलीला मंचन का आगाज होगा। 15 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा।  उस दिन रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है।

श्री रामलीला कमेटी  के संरक्षक व रामलीला मंचन के निर्देशक गोस्वामी सुशील जी महाराज ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।  राजस्थान में ही कलाकारों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। ध्वनि एवं  प्रकाश के माध्यम से रामलीला का मंचन मल्टी स्टेज पर किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान ने बताया रामलीला मंचन का सजीव प्रसारण विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर किया जायेगा जिसके माध्यम से लगभग 70 लाख लोग घर बैठे सर्वश्रेष्ठ रामलीला देख सकेंगे।
ईलम सिंह नागर ने बताया कोरोना महामारी को देखते हुए प्रतिदिन दो सौ पास जारी किया जाएगा। रामलीला मैदान में भी 200 कुर्सियां लगाई जाएंगी। कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

ममता तिवारी ने बताया  मास्क पहन कर आना अनिवार्य होगा।  साथ में ये भी सुनिश्चित किया जायेगा जो रामलीला देखने आ रहा है उसने डबल वैक्सीन लगवा लिया है या नहीं।  हैंड सेनेटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।

इस मौके पर सुशील जी महाराज , एडवोकेट राजकुमार नागर, आनंद भाटी अध्यक्ष, सुशील नागर, इलम सिंह नागर, अजय नागर, शेर सिंह भाटी, बालकिशन शफीपुर, ममता तिवारी, धीरेन्द्र भाटी , एडवोकेट वीरेंद्र मिश्रा, महेश शर्मा बदौली , रौशनी सिंह, पंडित प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान, उमेश गौतम, सेवानंद शर्मा, बिमलेश रावल आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट : विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से जमीन देने पर सहमती देने वाले किसानों की संख्या ब...
गौतमबुद्धनगर: आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत, 7 दिवसीय आयोजन में युवाओं को मिलेगा आत्म...
ईशान आर्युवेद कॉलेज में योग शिविर,  योग द्वारा सभी दुर्लभ बिमारियों का ईलाज सम्भव : डॉ. डी.के. गर्ग 
अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर सुशासन सप्ताह कार्यशाला का आयोजन, अधिकारियों ने दी जनकल्याणकारी...
इन चीजों से होता है दुनिया का पचास फीसद प्रदूषण, बचाना है तो करने होंगे ये उपाय
किसी को भूखा सोने नही देना है, जाते जाते बता गए किशोर, क्या है रोटी बैंक
LPG Cylinder Price: LPG के भी दाम बढ़े, जानिए अब क्या हो गई हैं कीमतें
रामनवमी और रमजान के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर में एक माह के लिए धारा 144 लागू, गाइडलाइन में जानें क्या क...
लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने दी श्रद्धांजलि 
पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
जानिए आज की गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट, मृतकों की संख्या 23 हुई
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लेख लेखन प्रतियोगिता, दीक्षा यादव प्रथम
पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप बुकिंग का सुनहरा अवसर
शारदा विश्वविद्यालय 27वीं आईईईई अंतर्राष्ट्रीय तीन दिवसीय संगोष्ठी होगा आयोजन
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ने रक्तदान शिविर से रचा सेवा का नया कीर्तिमान, विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ता क...
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...