जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन

जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन
बिलासपुर(खालिद सैफी):शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नए अंदाज में मनाया। विधायक ने शुक्रवार की प्रातः ही रबूपुरा स्थित गौशाला में जाकर गौवंशों को चारा खिलाया तथा वहां मौजूद कर्मचारियों को फल वितरित कर, पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
             जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इसके बाद जेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और वहां मौजूद मरीजों की कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें फल वितरित करते हुए कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में पीएम ने जो नींव रखी, उसका प्रतिफल आप सभी को मिलना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ़ अग्रसर है।
             इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पीएम के जन्मदिन के मौके पर उपस्थित लोगों से कहा कि आपदा के समय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले, कोरोना वारियर्स का सम्मान हम सभी का दायित्व है।

यह भी देखे:-

रिटायर्ड फौजी की अर्जी पर  कोर्ट का पुलिस को  आदेश , बिल्डर के खिलाफ दर्ज करो एफआईआर
सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में सरस्वती पूजा का आयोजन
COVID 19 : लॉक डाउन का उलंघन में हुई गिरफ्तारियां, वहां किये गए सीज
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने जरुरतमंदों को किये कंबल व कपड़े वितरण
शनिवार को 30 करोड़ पौधे लगाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाएगी योगी सरकार
सरकारी में एक क्लास दो दिन तो निजी विद्यालय में पूरे हफ्ते चलेंगी कक्षाएं
हाईटेंशन बिजली का तार गिरा, किसान की मौत
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटी , हिंदू युवा वाहिनी ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव
गौड़ सिटी के छठे एवेन्यू के गलत पते को दुरुस्त कराएगा बिल्डर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकुंभ के कुशल संचालन के लिए सीएम योगी को दी बधाई
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ग्राम अध्यक्ष बने यतेंद्र नागर
सेक्टर 82 स्थित ब्रम्हचारी कुटी में धूम धाम से मनाई गई देव दीपावली
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आशियाना बनाना हुआ महंगा! रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के रेट 25% तक बढ़े, किसान...
रबी फसलों में कीट और रोगों से बचाव के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी की एडवाइजरी जारी
विभिन्न सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत