जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन जन्मदिन

जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन जन्मदिन

बिलासपुर(खालिद सैफी):शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नए अंदाज में मनाया। विधायक ने शुक्रवार को प्रातः ही रबूपुरा स्थित गौशाला में जाकर गौवंशों को चारा खिलाया तथा वहां मौजूद कर्मचारियों को फल वितरित कर, पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इसके बाद जेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और वहां मौजूद मरीजों की कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें फल वितरित करते हुए कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में पीएम ने जो नींव रखी, उसका प्रतिफल आप सभी को मिलना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ़ अग्रसर है।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पीएम के जन्मदिन के मौके पर उपस्थित लोगों से कहा कि आपदा के समय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले, कोरोना वारियर्स का सम्मान हम सभी का दायित्व है।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय के लॉ छात्रों ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, ग्रामीणों और श्रमिकों को दी सरकारी यो...
ह्यूमन टच फाउंडेशन का सन्देश : होली खेलें सूखे रंगों से, पानी की बरबादी से नहीं
वर्तमान महामारी परिदृश्य में प्रभावी ''प्रयोगशाला का महत्व और शिक्षा की गुणवत्ता'' पर वेबिनार
कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
"एक पेड़ मां के नाम” अभियान में हरियाली की मिसाल: शारदा विश्वविद्यालय में हुआ प्रेरणादायक पौधारोपण
मूलभूत समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मजदूर संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में निकाली पकिस्तान की शव यात्रा
नीम की टहनियों लटकी सलाइन वॉटर की बोतल और खाट पर दर्द से कराहते हुए मरीज ...
ग्रामीणों के सहयोग से आजमपुर गढ़ी में लाइब्रेरी का उद्घाटन
काशी तमिल संगमम 2025: महाकुंभ में एकता और विविधता की मिसाल, प्रयागराज में होगा भव्य आयोजन
करप्शन फ्री इंडिया का प्रतिनिधि मंडल अन्ना हजारे से मिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय के दो कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन
दादरी को मिली बड़ी सौगात, नए विद्युत उपकेंद्र के टेंडर जारी होने पर जय हो एक सामाजिक संस्था ने जताया...
ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुआ तीन दिवसीय आरईआई एक्सपो 2022
कल का पंचांग, 2 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
GNIOT मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे टॉक शो का आयोजन