राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई नींव

अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍म भूमि पर राममंदिर के निर्माण के काम का पहला चरण पूरा हो गया है। इसका आधार अब पूरी तरह तैयार है। गर्भगृह के नीचं करीब 14 मीटर मोटी चट्टान ढाली गई है। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नींव कंक्रीट की है। इसमें दो तरह के पत्थरों (कर्नाटक का ग्रेनाइट, मिर्जापुर का सेंडस्टोन) का इस्‍तेमाल किया गया है। एक ब्‍लॉक 16 घनफुट का है। 30 हजार ब्लॉक एक के ऊपर एक रखे जाएंगे।

चंपत राय ने  बताया कि इस वक्‍त नींव की भरपाई का काम अंतिम दौर में है। उन्‍होंने बताया कि निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण का काम अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। उन्‍होंने बताया कि भव्‍य राममंदिर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

तीन मंजिला होगा राममंदिर 

डिजाइन के मुताबिक भव्‍य राम मंदिर तीन मंजिल का होगा। गर्भ गृह में रामलला होंगे। दूसरे तल पर राम दरबार होगा। साढ़े छह एकड़ में मदिर का परकोटा बनाया जाएगा। दिसम्‍बर 2023 तक राम मंदिर बनकर तैयार हो सकता है। निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। कंक्रीट की 48वीं परत से मंदिर की नींव भर दी गई है। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट मीडियाकर्मियों को निर्माण स्‍थल देखने के लिए आमंत्रित किया था। निर्माण की शुरुआत में बात आई थी कि यहां की मिट्टी अस्थिर है। इस वजह से मंदिर की नींव का निर्माण काफी मजबूती से किया। 1,20,000 वर्ग फुट लंबी, चौड़ी और 50 फुट गहरी नींव खोदी गई। इसके बाद उसे सीमेंट और अन्‍य निर्माण सामग्रियों से भरा गया।

ट्रस्‍ट के सदस्‍यों ने बताया कि आधार तैयार हो गया। अब ‘आफ्ट’ बनाया जाएगा। इसके बाद मिर्जापुर से लाए गए करीब चार लाख क्यूबिक फीट गुलाबी पत्थरों से चबूतरा बनाया जाएगा। चबूतरे पर मंदिर का निर्माण किया जाएगा। महासचिव चंपत राय ने बताया कि राजस्थान से लाए गए 1 लाख वर्ग फुट उकेरे गये पत्थर यहां लगाये जाने के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने बताया कि बाहरी दीवारों के निर्माण के लिए विशेषज्ञों से विचार-विमर्श चल रहा है।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया सेवा और समर्पण अभियान 
किसान सभा में बताया गया, पराली जलाने पर है रोक
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब व दनकौर में पत्रकारों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी
10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
17 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
जीबीयू संकाय सदस्य एवं पीएचडी शोधार्थी ने ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीसी स्नैक निर्माण इकाई का औद्योगिक भ...
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बाजार बंद
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में भव्य फ्रेशर्स पार्टी “आगमन 2K25” — पंजाबी सिंगिंग सेंसेशन सुनंदा शर्...
बसंत पंचमी पर चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बारिश में भी निकली भव्य ...
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल 
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन चलाएगा जनजागरण अभियान
किसानों के हक की लड़ाई के लिए गौतमबुद्ध नगर समेत देश भर में होगी पंचायत
बिभर्ते व विओम ने डीसीडीसी डायलिसिस सेंटर में खुशियों के रंग बांट कर मरीजों संग मनाई होली
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ वांटेड इनामी बदमाश, दो गिरफ्तार
मंत्री के नाम पर यमुना प्राधिकरण के अधकारी पर दवाब बनाना कथित नेता को पड़ा महंगा