पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी काउंसिल) की महत्वपूर्ण बैठक आज गोमती नगर स्थित एक होटल में होगी। बैठक में काउंसिल पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा कर सकती है।

 

साथ ही राज्यों के राजस्व नुकसान पर जीएसटी मुआवजे के विकल्पों पर विचार-विमर्श के अलावा खाद्य आपूर्ति से जुड़ी सेवाओं पर टैक्स लगाने, कुछ वस्तुओं पर जीएसटी दरें बढ़ाने व कुछेक पर घटाने का फैसला भी हो सकता है।

 

वहीं कोविड-19 से संबंधित आवश्यक सामानों पर रियायतें 31 दिसंबर तक बढ़ाई जा सकती हैं। इसके अलावा कैंसर से जुड़ी दवाओं पर टैक्स को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक में एजेंडे पर चर्चा हुई।

सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतें केंद्र व राज्य सरकारों के लिए चिंता का विषय हैं। केंद्र सरकार काफी समय से पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने की वकालत करती रही है। पर, पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट लगाकर राज्य काफी कमाई करते हैं, जिससे सहमति नहीं बन पा रही है। लेकिन, इस बार की बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए कोई फार्मूला तय कर सहमति बनाने का प्रयास हो सकता है। हालांकि, इस पर सहमति बन पाएगी, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा
सूत्रों के मुताबिक जीएसटी काउंसिल फूड डिलीवरी एप आधारित सेवाओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगा सकती है। होटल व रेस्टोरेंट पर लगने वाले जीएसटी से यह अलग हो सकता है। इससे एप के जरिए खाना मंगाना महंगा हो जाएगा।

 

 

 

यह भी देखे:-

सतर्कता एवं सख्ती :शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान
"ग्रेटर नोएडा देश ही नहीं विश्व का शहर" : सीईओ, शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों के बैंड ने दी मनमोहक...
पुलिस ने 8 माह के बच्चे को तलाशा, फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
Monsoon Update: मानसूनी बादलों ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, व्यापक बारिश से ...
गैंगस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट में रचाई सगाई
गलगोटियास विश्वविद्यालय में भारत में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के साथ एक रोमांचक इंटरैक्टि...
शारदा यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
नेफोमा ने पीएम मोदी को सौंपा ज्ञापन, होम बायर्स की समस्या का समाधान करने की मांग
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर-नोएडा में दो दिवसीय गुर्जरी कार्निवल का शुभारम्भ
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इन महाप्रबंधक , उप प्रबंधक और प्रबंधकों का तबादला
डीएम बनकर लोगों से करता था ठगी, गिरफ्तार
पब्लिक इंटर कॉलेज में अभिभावकों ने लिया आर्थिक सहयोग का संकल्प, शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की पह...
ग्रेटर नोएडा में शकुंतलम लैंडक्राफ्ट की 1200 बीघा जमीन को किया गया सील
नासा का मार्स मिशन : परसिवरेंस रोवर की सफलता के पीछे जुड़ा है एक भारतीय मूल की महिला का भी नाम!
यमुना प्राधिकरण अब पेट्रोल पम्प का भूखंड किराए पर देगा
ऑडी कार अनियंत्रित होकर शौचालय में घुसी, पांच घायल