मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश का यह दौर 46 घंटे तक अभी थमने वाला नहीं है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने प्रदेश के 30 से अधिक जिलों के लिए 17 से 20 सितंबर तक के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना हैं। कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली के साथ जोरदार बारिश होगी।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इसका असर उत्तर प्रदेश के जिलों पर नजर आ रहा है। अगले दो-तीन दिनों में इसका असर कमजोर पड़ेगा तब बारिश का दौर थमेगा।

 

लखनऊ में नौ घंटे में 115 मिमी बरसात, 24 घंटे में रायबरेली में 200 मिमी बरसा पानी
मौसम बुलेटिन के मुतबिक, बृहस्पतिवार की सबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक यानी नौ घंटे में 115 मिमी पानी बरसा। इस दौरान रायबरेली में 200 मिमी. अयोध्या में 140 मिमी., सुल्तानपुर 138.6 बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यहां भी खूब हुई बरसात
हरदोई (ऑब्) में 74.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि कानपुर एयरफोर्स एरिया में 55.4 और नगर इलाके में 35.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। बहराइच में 39, बांदा में 30.1, प्रयागराज में 24.0 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर में में महज 1 मिमी तो चुर्क में. 8 मिमी बारिश रही। 20 मिमी से कम बारिश वाले जिले हैं लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, शाहजहांपुर, मेरठ और अलीगढ़। मुजफ्फरनगर, आगरा में ट्रेस हुई है बारिश।

आज सिर्फ 6 जिलों को छोड़, बाकी में भारी बारिश के आसार
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, बरामपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में 17 सितंबर के लिए भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

कल से तीन दिन तक यहां के लिए चेतावनी जारी
महामायानगर, आगरा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, बंदायू, रामपुर, बरेली, खीरी, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, कुशीनगर।

 

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत 
एनएमआरसी ने 21 मेट्रो स्टेशनों पर स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नई स्कीम लॉन्च की
ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में, 9वीं मंजिल से गिरकर 42 साल व्यक्ति की मौत, सोसायटी मे लगे सीसीटीवी कैमरे ...
29-30 जून के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 14 हजार पौधे रोपने का लक्ष...
आग में घिरी बहनों को दमकलकर्मियों ने सकुशल निकाला
जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का तीसरे दिन रोमांचक आगाज
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
पीएफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
श्रमिकों की सेहत को लेकर डीएम गंभीर, निजी अस्पतालों को आगे आने की अपील, स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्...
जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास को लेकर जनसंपर्क तेज: डॉ. महेश शर्मा ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से की अपील
“लॉयड इंस्टिट्यूट में गूंजी लोकतंत्र की आवाज़, युवा संसद में छात्रों ने रखे बेबाक विचार”
'बाजार जाएं तो थैला लेकर जाएं, पॉलिथीन को न कहें’
ग्रेटर नोएडा : महिलाओ ने झूला झूल नाच के साथ गीत गाकर मनाई हरियाली तीज
बढ़ता जा रहा है देश में फ़र्टिलाइज़र का उत्पादन - आरटीआई समाजसेवी रंजन तोमर को रसायन एवं उर्वरक मंत्राल...
लापरवाही : BSNL बॉक्स पर गिरा बिजली का तार , लगी आग
सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित श्रावस्ती और बलरामपुर का किया हवाई सर्वे, वितरित की राहत सामग्री