सपा नगराध्यक्ष नदीम सलमानी के नेतृव में सपा प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला
सपा नगराध्यक्ष नदीम सलमानी के नेतृव में सपा प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला
दनकौर(खालिद सैफी):बिलासपुर कस्बे के सपा नगराध्यक्ष नदीम सलमानी के नेतृत्व में एक सपा प्रतिनिधि मंडल मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आगामी विधानसभा चुनाव व जनपद की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
नदीम सलमानी बिलासपुर नगराध्यक्ष ने बताया कि मुलायम सिंह युथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है ।साथ ही उन्होंने कार्यकताओ से जल्दी नोएडा आने का आस्वाशन दिया । सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।इस मौके पर शाहनवाज खान ,वसीम सलमानी ,हासिम पहलवान ,अशरफ गाजी ,,आशु चौधरी, शारुख चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे