कृषि कानून के विरोध में अकाली दल का काला दिवस, बैरिकेडिंग  और रूट डायवर्जन के चलते इलाकों में लगा जाम

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शुक्रवार को ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। अकाली दल के कार्यकर्ता रकाबगंज गुरुद्वारा से संसद भवन तक मार्च निकाल रहे हैं। इस मार्च में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल भी शामलि हैं। बताया जा रहा है कि मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भी शिरकत कर रही हैं। यहां पर बता दें कि 17 सितंबर, 2020 को लोकसभा में तीनों कृषि कानून पास हुए थे और देर शाम हरसिमरत कौर ने अपना इस्तीफा दिया था।

इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन करने के साथ सुरक्षा भी कड़ी गई है। इसके कारण दिल्ली में जगह-जगह जाम लगा हुआ है। दिल्ली यातायात पुलिस ने झाड़ोदा कलां बार्डर को किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिया है। इसके साथ ही लोगों से कहा है कि कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें।

बैरिकेडिंग  और रूट डायवर्जन के चलते इन इलाकों में लगा जाम

  • यूपी गेट
  • आइटीओ
  • धौला कुआं
  • आश्रम
  • आनंद विहार
  • प्रगति मैदान

आम आदमी पार्टी कृषि कानूनों के खिलाफ़ चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए समूचे पंजाब में शुक्रवार को कैंडल मार्च भी निकाल रही है। AAP नेताओं की मानें तो देशभर में तीनों काले केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में गुस्सा है। AAP का कहना है कि 17 सितंबर, 2020 को संसद में तीनों काले केंद्रीय कृषि विधेयक पारित हुए थे, इसलिए 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण में जांच समिति की रिपोर्ट के बाद टॉय पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क के 16 प्लॉट निरस्त
फिनटेक सिटी में निवेश के लिए यमुना प्राधिकरण करेगा कार्यशाला
इलाज के लिए तड़पते हुए घायल युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा की जूनियर कैडेट चेष्टा सिंह का RDC-2026 के लिए चयन, एसकेएस विद्या मंदिर और जिले का नाम ...
महिला क्रिकेट टीम को अब तक नहीं मिली टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, पिछले साल फाइनल में पहुंची थी
सुदामा-कृष्ण की अटूट मित्रता ने किया भावविभोर, आंखें नम कर गई श्रीमद् भागवत कथा
पैनासिया मेडिकल टेक YEIDA मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क में निवेश को तैयार, साझेदारी पर शुरू हुई गंभीर चर्च...
किसानों से सीधे जमीन खरीदने में आ रही दिक्कतें को दूर करेगा यमुना प्राधिकरण
रोटरी क्लब के साथ फोर्टिस हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से की स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा
जन्मदिन पर गुल्लक फोड़कर राम मंदिर निर्माण के लिए दी सहयोग
रणदीप भाटी-जुगला गैंग का सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग सप्लायर से मांगी थी लाखों की रं...
World Blood Donor Day पर अग्रसेन भवन में रक्तदान का जज़्बा, 60 यूनिट रक्त एकत्र
री-इनवेस्ट 2018 के पहले दिन 10,000 से ज्‍यादा लोग आये, आयोजन सफल रहा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12 अवैध ठेली-पटरी जब्त, यातायात बाधा हटाने को लेकर प्राधिकरण सख्त
जी. डी. गोयंका में आन लाइन अन्तर्सदनीय एथलीट एवं कला संवर्धन प्रतियोगिता
ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों के लिए सेक्टरवार शिविर, जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया