गलगोटिया विश्वविद्यालय में पहले फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत, विश्वविद्यालय सभागार में दो दिन चलेगा अन्तर्राष्ट्रीय ‘अनहद फिल्म महोत्सव’

गलगोटियाज विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अनहद फिल्मोत्सव आज से शुरू किया गया। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में फिल्मोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो0 संजय द्विवेदी ने भाग लिया। फिल्मोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित और विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि प्रो संजय द्विवेदी ने भारत में सिनेमा के विकास यात्रा से छात्रों को रूबरू कराया तथा उन्होंने कहा कि छात्र चीजों को जल्दी सीखते हैं और जब भी कोई चरित्र लोकप्रिय होता है इसके संवाद और नाम छात्रों के बीच स्वतः ही लोकप्रिय हो जाते हैं। उदाहरण के लिए धार्मिक कथाओं और धार्मिक ग्रंथों पर बनी फिल्मों को देख सकते हैं। फिल्में हमारे समाज के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसी कई फिल्में हैं जो समाज में चल रही घटनाओं को दर्शाती हैं जैसे जाति व्यवस्था दहेज प्रथा बालिकाओं की हत्या आदि। कई फिल्में समाज को सिखाने के लिए बनाई गई थीं और वास्तव में उन्होंने बदलाव लाने में बहुत मदद की। जब लोग देखते हैं महसूस करते हैं और समझते हैं तो यह स्वचालित रूप से उनके अन्दर बदलाव लाने में मदद करता है। आज लड़कियों की साक्षरता दर के अनुपात में भारी बदलाव आया है फिल्मों ने समाज के बदलाव लाने में बेहद प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्मों के लिए विषय ढूढने के लिए कही जाने की जरुरत नहीं है हमें अपने लोक विषय को समझने की बस जरुरत है। लोक कथाओं में ही अनगिनत विषय है जिनपर लाखों फ़िल्में बनायीं जा सकती है। अध्यक्षीय संबोधन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रीति बजाज ने सृजनात्मक और रचनात्मकता कार्य के लिए फिल्मोत्सव आयोजन करता टीम और जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 ए राम पांडेय को बधाई दी तथा फिल्म समाज को किसी तरह प्रभावित करती है इस विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कहानी के आधार पर निर्देशक इसे वास्तविक बनाते हैं। कुछ फिल्में हमें बहुत प्रेरित करती हैं और कभी.कभी यह हमारे जीवन को भी बदल देती है और हमें नई आशा से भर देती है। कुछ फिल्में हमारे समाज में फैली कुरीतियों पर एक व्यंग्य के रूप में कार्य करती हैं जो हमें अपनी मानसिकता बदलने और समाज में बदलाव लाने में मदद करती हैं। इसलिए फिल्मों का निर्माण होते रहना चाहिए। फिल्म के क्षेत्र में छात्रों का सकारात्मक और रचनात्मक ढंग से सक्रियता के साथ प्रवेश हो इसके लिए विश्वविद्यालय जल्दी ही आधुनिक विश्वस्तरीय ऑडियो.विडियो लैब बनाने का प्रयास करेगा जिससे पढ़ने वाले छात्र इंडस्ट्री के मांग के अनुरूप तकनिकी रूप से समृद्ध हो। इस फिल्मोत्सव के पहले दिन देश के लगभग 50 विश्वविद्यालय और कॉलेजों के युवा निर्देशकों और कलाकारों द्वारा तैयार की गई शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें से जूरी ने कुल 20 फिल्मों का चयन किया। पहले दिन क्वांटम विश्वविद्यालय रूरकी के छात्रों की फिल्म अ नोट, एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन की फिल्म कैप्चर्ड, एसजीटी यूनिवर्सिटी की फिल्म पैरानोयिड, गलगोटिया विश्वविद्यालय की फिल्म रिवाज़ और कपाशेरा, यूनिवर्सिटी की फिल्म स्पिल्लेड जैसी कुल दस फिल्मों की स्क्रीनिंग की गयी। फिल्मों का चयन देश के ख्यातिनाम फिल्म निर्देशकों के जूरी जिसमें फ़िल्मकार लेखक और समाजसेवी मेघनाथ और सुशील शर्मा द्वारा किया गया। फिल्मोत्सव के दूसरें दिन के आयोजन में कई विषय विशेषज्ञों का फिल्मों से संबंधित व्याखान होगा और साथ ही चयनित दस फाइलों का स्क्रीनिंग भी किया जाएगा। इस फिल्मोत्सव आयोजन समिति के और जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो ए राम पाण्डेय ने बताया कि अनहद बीयॉन्ड दा लिमिट का मतलब ही है अलौकिक रचनात्मकता। इस आयोजन के मुख्य उद्देश्य रचनात्मक और समाज को शिक्षित करने वाली फिल्मों से युवा रचनाकारों को रूबरू कराना है। ताकि भविष्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भविष्य को वर्त्तमान से जोड़ कर समाज को जागरूक और शिक्षित कर सके। विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने आयोजन के लिए शुभकामना संदेश में कहा कि इस तरह के आयोजनों से फिल्म निर्माण का वातावरण बनेगा। जिससे युवाओं को अवसर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जनसंचार विभाग कराने का प्रयास करता रहे ।

यह भी देखे:-

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में,अंतर्विद्यालयी खेल मिलन "बैटन द लीड" महोत्सव का आयोजन
GL Bajaj ने AKTU Zonal Sports 2025 में मचाई धूम, 20 पदक जीतकर बनाया नया कीर्तिमान
जिम्स (GIMS ) में"नैतिकता संगोष्ठी" श्रृंखला  की वर्षगांठ , "चिकित्सा शिक्षा में नैतिकता" पर सेमिनार...
Bahadurgarh Dangerous Accident: डंपर ने चार आंदोलनकारी महिला किसानों को रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर
उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी ....पढ़ें पूरी खबर
द फीमेल फादर, एक दिलचस्प किताब का हुआ विमोचन
शारदा यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन 
मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में बीएबीएड और बीकॉम के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्...
डायमण्ड पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस, बच्चे देश का भविष्य: नरेन्द्र डाढा
GNALSAR के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में देखा न्याय का जीवंत स्वरूप, अनुभव से बढ़ी संवैधानिक समझ
जीबीयू की नई पहल: इंजीनियरिंग के मूल विभागों में छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना
आईटीपीआई विशेषज्ञ शहरी योजनाकार टीम ने विभाग निरीक्षण के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का किया दौरा
शारदा विश्वविद्यालय में होगा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आर्थिक संघ का 17 वां राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन, ...
नई शिक्षा नीति 2020 के विषय पर जीएल बजाज में हुआ व्याख्यान का आयोजन, पीएम मोदी के नेतृत्व में नई श...
सीबीएसई 10 वीं के नतीजे, डीपीएस ग्रेनो की राधिका गुप्ता ने पाया देश में दूसरा स्थान , जानिए ग्रेटर न...
जीएल बजाज में ई समिट 2023 का आयोजन