कवि सम्मलेन के साथ आज शाम दशहरा महोत्सव का होगा आगाज
ग्रेटर नोएडा : शहर के सेक्टर पाई स्थित रामलीला मैदान में आज शाम कवि सम्मलेन के साथ दशहरा महोत्सव का आगाज हो जायेगा।
कार्यक्रम के संयोजक ओम रायजादा ने बताया रामलीला मैदान, ऐच्छर में एक विराट कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत वर्ष के जाने माने कवि और शायर पधार रहे हैं । इस कार्यक्रम की सदारत जानी मानी शायरा डॉ मीना नक़वी करेंगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कुँअर बेचैन और विशिष्ट अतिथि गोविंद गुलशन होंगे । कवियों में प्रमुख नाम हैं – डॉ आदिक भारती, शेषधर तिवारी, प्रमोद शर्मा ‘असर’, नीना सहर, विनीत ‘आसना’, राजमूर्ति ‘सौरभ’, तरुणा मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा । कार्यक्रम की रूप रेखा ओम रायज़ादा ने तैयार की है और वही इसका संचालन करेंगे ।
कल शुक्रवार से रोजाना शाम में सम्पूर्ण रामलीला का मंचन किया जायेगा।
