Bad Bank: निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बैड बैंक से जुड़ी बड़ी घोषणा संभव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम पांच बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान बैड बैंक प्रस्ताव से जुड़ी बड़ी घोषणा हो सकती है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने बैड बैंक को सरकारी गारंटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। दरअसल अप्राप्य ऋण के समाधान के लिए बैड बैंक बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। भारतीय बैंक संघ (IBA) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसका आकलन है कि सरकारी गारंटी करीब 31,000 करोड़ रुपये होनी चाहिए। बैड बैंक या राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (NRCL) स्वीकृत ऋण राशि का 15 फीसदी नकद देगा। शेष 85 फीसदी राशि सरकारी गारंटी वाली प्रतिभूति होगी।

 

क्या है बैड बैंक?
वित्त मंत्री ने बैंको को गैर निष्पादित आस्तियों (NPA) से उबारने के लिए ‘बैड बैंक’ बनाने का फैसला किया है। इस बैड बैंक को डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन के नाम से जाना जाएगा। इस बैंक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बैंकों को डूबे कर्ज से बाहर निकालना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की थी। बैड बैंक ऐसे वित्तीय संस्थान को कहते हैं, जो कर्जदाताओं यानी बैंकों की खराब या फंसी परिसंपत्ति को लेकर उनकी मदद करता है। यह बैंकों के एनपीए की वसूली का समाधान निकालता है। आइए जानते हैं इसे अनूठे बैंक के बारे में :

 

क्या होगा बैड बैंक से लाभ?
देश की बैंकों की बैलेंस शीट सुधर जाएगी और उन्हें नए कर्ज देने में सुविधा होगी।  सारे बैंकों का एनपीए इसमें समाहित हो जाएगा और वे फंसे कर्ज से मुक्त हो जाएंगे। इससे सरकार को भी फायदा होगा। यदि वह किसी सरकारी बैंक का निजीकरण करना चाहेगी तो उसमें आसानी होगी। वहीं बैड बैंक के जरिए एनपीए यानी डूबत कर्ज को वसूल किया जा सकेगा। इसका लक्ष्य कई जटिल मुद्दो को सुलझाकर बैंकों को बिजनेस पर फोकस करने के लिए स्वतंत्र रखना है।

1980 में अमेरिका से हुई इसकी शुरुआत
अमेरिका में बैड बैंक 1980 के दशक में चालू हो गया था। भारी एनपीए के कारण वहां के कई बैंक डूबने की कगार पर पहुंच गए थे। तब इस बैंक का विचार आया। बाद में इस विचार को फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, पुर्तगाल जैसे देशों ने भी अपनाया।

 

यह भी देखे:-

गाजियाबाद : तेज बारिश जानलेवा साबित हुई करंट उतरने से 4 लोगों की मौत
स्कूल बस में सीएनजी गैस रिसाव होने से अफरातफरी
देश में पहली बार कैंसर वॉरियर्स के लिए अनोखी ‘CAN-A-THON 1.0 RUN’, 500 प्रतिभागियों ने बढ़ाया हौसला
माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे में दादरी के युवक  मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, मातम  पसरा...
आगामी 31 मार्च को  ग्रेटर नोएडा में ईट राइट मेले का होगा आयोजन
असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग करने वाले सचिन व शुभम गुर्जर की रिहाई होने पर दुरियाई गांव में ...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय  में 40 वी यूपी बटालियन एनएनसी  का सात दिवसीय कम्बाइंड एनुवल ट्रेनिंग कैम्प ...
Weather News Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी , कई रास्...
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को कब्जे में विलम्ब के लिए ब्याज एवं इकाई का कब्जा दिलाया
इंटरमीडिएट के छात्रों को किया सम्मानित
हैंडीक्राफ्ट पार्क योजना में यीडा ने किया तीन आवेदकों को भूमि का आवंटन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 27वें सीईसी-यूजीसी शैक्षिक फिल्म महोत्सव का शुभारंभ
क्या बंद होने जा रही है WhatsApp Web सर्विस? कंपनी ने दिया ये बयान
जीवन यापन के संकट से जूझ रही सपेरा जाति की मदद करेंगे JEWAR MLA धीरेन्द्र सिंह
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़: DPL सीज़न 2 में जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरी दमदार स्क्वॉड!
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह