न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल की छुट्टी, 20 सितंबर तक पद पर बने रहेंगे जस्टिस चीमा- SC

नई दिल्ली। केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पूर्व राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक इकबाल सिंह चीमा 20 सितंबर तक पद पर बने रहेंगे। शीर्ष अदालत ने कहा कि एनसीएलएटी के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल तब तक छुट्टी पर रहेंगे जब तक कि चीमा पद पर बने रहेंगे। वे लंबित फैसले सुनाने में समर्थ होंगे।

न्यायमूर्ति चीमा ने 10 सितंबर से अपनी सेवाएं समाप्त करने के केंद्र द्वारा जारी आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की थी, जबकि वह अपने मूल नियुक्ति आदेश के अनुसार 20 सितंबर तक के कार्यकाल को निभा रहे थे। वे जल्दी सेवानिवृत्ति के खिलाफ थे। वह 20 सितंबर को 67 वर्ष की सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त कर रहे हैं।

बहरहाल, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह जस्टिस एआईएस चीमा को नेशनल कंपनी ला अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जारी रखने और सेवानिवृत्ति लाभ देने पर सहमत हो गई है।

वहीं, भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अगुवाई वाली पीठ ने जोर देकर कहा था कि न्यायमूर्ति चीमा को वास्तव में 20 सितंबर तक अपने कार्यालय की शक्तियों का प्रयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने 5 मामलों में निर्णय सुरक्षित रखा है। उनके फैसले आना बाकी है।

यह भी देखे:-

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी ईद की मुबारकबाद 
सपा अध्यक्ष का हमला: अखिलेश यादव बोले- किसानों के साथ लगातार छल कर रही सरकार
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया दौरा नोवरा की शिकायत पर डीजीएम जल गांव पहुंचे
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की बिल्डरों को दो टूक, खरीदारों के नाम फ्लैटों की जल्द रजिस्ट्री कराएं, नही...
यूपी का पहला वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर नोएडा में लगा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने किया लोकार...
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
गांधी शांति प्रतिष्ठान में 'सृजनाभिनन्दनम' का भव्य आयोजन, साझा काव्य संकलन सहित छह पुस्तकों का विमोच...
19 जनवरी से ग्रेटर नोएडा में होगा ऑटो एक्सपो का शुभारंभ, इस बार नि:शुल्क मिलेगा प्रवेश
'The family man 2' के ट्रेलर पर भड़के राज्यसभा सासंद, सरकार को दी चेतावनी- बैन करो, नहीं तो ....
कल का पंचांग, 5 मार्च 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
शारदा विश्वविद्यालय में 27वीं IEEE अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, 6G तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा ...
किसान आंदोलन जंतर मंतर: 200 किसानों का समूह रवाना, भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती
गलगोटिया कॉलेज में "प्लास्टिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण" विषय पर वेबिनार का आयोजन
प्रेरणा विमर्श 2025 में नवोत्थान के नए क्षितिजों पर गहन मंथन
आदर्श युवा समिति बिशनूली द्वारा गर्म कपडे का वितरण