मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार ने किया अपहरण, खोज में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद। मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण। दो बहने मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। तभी कार सवार बदमाशों ने एक एक छात्रा का किया अपहरण एक उनके चंगुल से छूट कर भागी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बदमाश एक छात्रा का अपहरण कर मौके से फरार। सैकड़ों परिजनों ने दादरी जीटी रोड किया जाम। छात्रा के सैकड़ों परिजन जीटी रोड पर बैठे। छात्रा पूर्व प्रधान की बेटी बताई जा रही है। डीसीपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना।
राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में अपने छोटे बहन भाइयों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कार सवार बदमाश पहले छोटी बहन का भी अपहरण करना चाह रहे थे। जद्दोजहद में उसके कपड़े भी फट गए। कार सवार बदमाश बीएससी की छात्रा का अपहरण कर मौके से फरार हो गए। उस दौरान चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी ने मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी परिजनों को लगी गुस्साए परिजनों ने दादरी जीटी रोड जाकर जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ को बढ़ता देख डीसीपी हरिश्चंद्र सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जीटी रोड पर बैठे गुस्साए परिजनों को आश्वासन देकर जीटी रोड खाली करा दिया है। इसको लेकर जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण हो गया पुलिस आखिर क्या कर रहे थी। क्या बदमाशों को पुलिस का थोड़ा भी भय नहीं है।
पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि मेरे 4 बच्चे सुबह तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। पहले उसने मेरी छोटी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की थी। उसके कपड़े फट गए हैं। उस में असफल होने पर उन्होंने मेरी बड़ी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हम उन्हें जल्दी खोज निकालेंगे।
डीसीपी हरिशचन्द ने बताया कि एक छात्रा का अपहरण की जानकारी हुई है। अपने बहन भाइयों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस मामले में कई टीमें बनाकर तलाश की जा रही है। जल्द ही सकुशल छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
