एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर आईआईएमटी कॉलेज ने किया पौधारोपण

भारत रत्न डा0 एम विश्वेश्वरैया को जन्मदिन के मौके पर किया याद
भारत रत्न डा0 एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के मौके पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पोलटेक्निक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. करूणा भल्ला, सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डीएवी रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने डा. विश्वेश्वरैया की जीवनी और उनके कार्यो पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अभियंताओ को हो रही कठिनाईयों को दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डा. विश्वेश्वरैया को कृष्णराज सागर बांध, सक्खर बांध, मोकामा में राजेन्द्र पुल का निर्माण आदि कार्यो के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में फाइनल इयर डिप्लोमा के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर पोलटेक्निक कॉलेज के डॉयरेक्टर उमेश कुमार ने कहा कि इस सीजन में पौधे जल्दी जड़ पकड़ते हैं, और पौधों के बढ़ने का यह सबसे बेहतर एवं अनुकूल समय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन पौधों की संख्या पर निर्भर करता है, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण प्रभावित होता है जो केवल पौधारोपण से ही संतुलित किया जा सकता है। पौधा रोपण करते समय इस दौरान कॉलेज के कई प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

COVID 19 : ग्रेटर नोएडा में जमातियों के संपर्क में आने वाले 61 लोग एक साथ क्वारंटाइन किये गए
फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर के लिए PLI स्कीम को कैबिनेट में मिली मंजूरी: पीयूष गोयल
वृद्धाश्रम खुशियों की ओर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
अलर्ट : हर्ड इम्युनिटी के बाद भी राजधानी में चौथी लहर, इसलिए बढ़ रहा है संक्रमण
औद्योगिक विकास आयुक्त  पहुंचे  नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट साईट पर, कार्य की प्रगति से हुए...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य मनोविज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
यीडा और जापान के एमईजे के बीच एमओयू, मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश व तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
शमशमनगर एवं नीमका ग्रामों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा उत्साह से भरा जनसमूह।
ग्रेनो ने निर्भया को दिल से किया याद, जी.एल. बजाज व ज्वाला ने किया साईक्लोथोन का आयोजन
उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव- राकेश टिकैत
बेकाबू कैंटर ने बारात से लौट रहे बैंड वालों को कुचला, तीन की मौत
दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती: राजनाथ सिंह
UP JEECUP Counselling 2021: पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट jeecup.nic.in पर जारी, इन स्टेप से ...
धनतेरस पर शगुन कलेक्शन: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए बेहतरीन ऑफर्स और लकी ड्रॉ
31 मई को केरल पहुंच सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जताई संभावना
मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न।