राहुल गांधी बोले- BJP-संघ वाले हिंदू नहीं, करते हैं धर्म की दलाली

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देवी लक्ष्मी और दुर्गा के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा है कि ये झूठे हिंदू हैं और धर्म की दलाली करते हैं।

कांग्रेस की महिला इकाई ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस’ के स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी यह दावा भी किया कि आरएसएस और भाजपा के लोग ‘महिला शक्ति’ को दबा रहे हैं और भय का माहौल पैदा कर रहे हैं।

राहुल गांधी  के मुताबिक, भाजपा और आरएसएस के लोगों ने पूरे देश में डर फैलाया है, किसान डरे हुए हैं, महिलाएं डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस महिला शक्ति को दबाता है, लेकिन कांग्रेस का संगठन महिला शक्ति को समान मंच देता है।

राहुल गांधी ने कहा, ”अगर पिछले 100-200 साल में किसी एक व्यक्ति ने हिंदू धर्म को सबसे अच्छे तरीके से समझा और अपने व्यवहार में लाया, तो वह महात्मा गांधी हैं। इसे हम भी मानते हैं और आरएससस एवं भाजपा के लोग भी मानते हैं… महात्मा गांधी ने अहिंसा को सबसे अच्छे तरीके से जिया। हिंदू धर्म की बुनियाद अहिंसा है। इसके बावजूद आरएसएस की विचारधारा द्वारा महात्मा गांधी को गोली क्यों मारी गई? इस बारे में आपको सोचना होगा।” उन्होंने कहा कि वह आरएसएस और भाजपा की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं कर सकते।

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, ”देश में आरएससस और भाजपा की सरकार है। इनकी विचारधारा और हमारी विचारधारा अलग-अलग हैं। कांग्रेस की विचारधारा गांधी की विचारधारा है। गोडसे और सावरकर की विचारधारा और हमारी विचारधारा में क्या फर्क है, इसे हमें समझना होगा… हमें इनके खिलाफ प्रेम से लड़ना है। नफरत के जरिये हम नहीं लड़ सकते।”

यह भी देखे:-

प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या
पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान: सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डालने वाला युवक सुरक्षित
ऐसा क्या हुआ डीएमआईसी के किसान भड़के, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
कार्रवाई न होने पर जन-आंदोलन की चेतावनी: वेव सिटी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग फिर तेज
सनातन विद्या मंदिर द्वारा संस्कार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
कल का पंचांग, 7 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
Samsung Galaxy M51 में मिल रहा भारी Discount, फोन में है 7000mAh की बैटरी
दोषसिद्ध कैदियों के हित मे विधिक सेवा प्राधिकरण की जिला कारागार में बैठक
SL vs IND: सीरीज जीत की तैयारी में टीम इंडिया, दूसरा वनडे आज
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी यूपी की उन्नत कृषि संस्कृति
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया वाटर कूलर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीएम योगी ने किया ग्राउंड इन्स्पेक्शन, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग — ...
चिन मुद्रा: पाचन और ऊर्जा के लिए एक अद्भुत योग अभ्यास - योग गुरु ऋषि वशिष्ठ से जानें
खाई में गिरी रोडवेज की बस, एक की मौत दर्जन घायल
ग्रेनो प्राधिकरण ने मलकपुर में 2500 वर्ग मीटर जमीन कराई खाली