राहत: लगातार चौथे दिन मिले 30 हजार से कम कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या भी घटी

देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच लगातार चौथे दिन 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 284 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 38,012 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले कोरोना केस में गिरावट आ रही है, जो कि लोगों के लिए एक राहत की खबर है। लेकिन केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

मंगलवार को आए थे 25,404 मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में  1772 अधिक मामले आए हैं।

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 मामले
वहीं केरल में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 नए मामले सामने आए हैं और 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी।

देश में कोरोना के बीते सात दिनों का आंकड़ा-
8 सितंबर- 43,263
9 सितंबर- 34,973
10 सितंबर- 33,376
11 सितंबर- 28,591
12 सितंबर- 27,254
13 सितंबर- 25,404
14 सितंबर- 27,176

देश में 75 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 61,15,690 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75,89,12,277 हो गया है।
 

यह भी देखे:-

छत से गिरकर दरोगा घायल
आम आदमी पार्टी का रेरा  के खिलाफ प्रदर्शन, बिल्डरों के साथ सेटिंग का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञाप...
जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का रोमांचक आगाज
साइबर सुरक्षा के सुधार पर हुई चर्चा
हाईस्कूल इंटर का रिजल्ट घोषित, ये बने गौतमबुद्ध नगर के टॉपर
ग्रेटर नोएडा : केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने होम एक्सपो का किया उद्घाटन
गद्दा बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर खाक, दो दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की...
कोरोना संकट पर पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट तो नपेंगे जिले के ...
25 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में लगा इलेक्ट्रोनिक व्हीकल का मेला
Weather Update Today: दिल्ली, यूपी में आज भारी बारिश की संभावना
देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 140 दिनों में सबसे कम, 24 घंटों में मिले 38,353 नए...
दर्दनाक : कंटेनर ने सुपरवाईजर को रौंदा , मौत
शारदा विश्वविद्यालय में कार्यशाला , दन्त रोगों की चुनौतियों पर हुई चर्चा
दिल्ली में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, अस्पतालों में 150 मरीज भर्ती; 5 की करनी पड़ी सर्जरी
COVID 19 : जानिए आज क्या रहा गौतमबुद्ध नगर का रिपोर्ट