राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बागपत में बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब बीजेपी के चाचा जान ओवैसी आ गए हैं, अब भाजपा को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंनेेे मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत को बताया सरकार की महापंचायत बताया।कहा कि पंचायत में रोडवेज बसों का  होगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कस्बा अग्रवाल  मंडी टटीरी में मीडिया कर्मियों से बातचीत की।

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी में अब भाजपा के चचा जान ओवैशी आ गए है। उनके आने के बाद भाजपा की काफी परेशानी दूर हो गई है, क्योंकि वह धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करेगा जो भाजपा चाहती है। लेकिन किसान भी मांगों को पूरा नहीं करने पर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का फैसला ले चुके है। राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सरकार करा रही है। जिसमें सरकारी रोडवेज बसों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान हितों की बात करने वाले को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया तो बिजली के रेट भी यूपी में सबसे ज्यादा है। किसानों के गन्ना बकाया अभी तक नही दिया।

राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून रद्द करने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा और तभी किसान अपने घर जाएगा। वहां रालोद नेता अहमद हमीद, आप नेता सोमेंद्र ढ़ाका, रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने संबोधित किया। इस दौरान पंडित श्री किशन शर्मा, गौरव मलिक आदि मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

COVID 19 : लॉक डाउन का उलंघन में हुई गिरफ्तारियां, वहां किये गए सीज
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, फूलों से खेली होली, शब्दमधु पत्रिका 2020 का विमोच...
गौरव चंदेल के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया कवि सम्मेलन का आगाज
OTS योजना के तहत बिजली का बकाया बिल करें जमा, मिलेगी भारी छूट
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में थेरवाद ननरी पर विशेष व्याख्यान: प्रो. चपला वर्मा ने साझा कीं प्रेरणादाय...
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 के ब्लॉक-बी पार्क में 1 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन, समरसता और राष्ट्रसेवा क...
बच्चियों की सुरक्षा को लेकर महिला महिला उन्नति संस्थान ने सौंपा ज्ञापन
नवरत्न ने जो आये वो गाये में शमशाद बेगम का मनाया सौवां जन्मदिन  
गुनपुरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया  कोरोना जाँच शिविर कैम्प,7पोजेटिव केस मिले
काला दिवस: राकेश टिकैत का बड़ा एलान, कहा- केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे और काले झंडे लगाएंगे
कोरोना की तीसरी लहर के लिए बच्चों का आसीयू कितना तैयार, विशेष सचिव ने जिम्स का किया निरीक्षण
भ्रष्टाचार के विरुद्ध सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति,   भूमि अधिग्रहण में अनियमितता  मामले में , गाज...
जानिए कैसे हाइटेक तकनीक के जरिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कटेगा टोल, आज से फर्राटा भरेंगे वाहन
लायंस क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ईद का बदला बदला-सा रहा नजारा