School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की सिफारिश

नई दिल्ली : दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानि डीडीएमए ने राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं – 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने और मिडिल कक्षाओं पर 8 सितंबर से खोले जाने की सिफारिश की थी।  हालांकि, मिडिल कक्षाओं छात्रों के लिए स्कूलों में फिजिकल क्लासेस लगाये जाने की छूट पर अंतिम सहमित दिल्ली सरकार ने अभी तक नहीं दी है। इससे पहले, दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि सीनियर कक्षाओं में स्थिति की समीक्षा बाद जूनियर कक्षाओं पर भी डीडीएमए के सिफारिशों के अनुसार जल्द फैसला लिया जाएगा।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली के स्कूलों को जूनियर कक्षाओं के लिए फिर से खोलने पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए डीडीएमए जल्द ही विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में मिडिल क्लासेस (6वीं से 8वीं) तक और इसके बाद जूनियर क्लासेस (नर्सरी से 5वीं तक) के लिए दिल्ली के स्कूलों को खोले जाने पर अंतिम फैसला किये जाने की उम्मीद है।

दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोशिएशन (डीएसपीएसएमए) के प्रेसीडेंटस ने कहा कि अब कक्षा 6 से 8 के लिए फिर से खोलने में क्या हर्ज है? हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं और यदि 24 सितंबर तक फैसला नहीं होता है तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी देखे:-

दादरी-अच्छेजा रोड जल्द होगी दुरुस्त --जन सुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर एसीईओ ने परियोजना विभाग क...
दलितों का हक छीन रही है भाजपा सरकार : मिठाईलाल भारती
जनसंख्या नियंत्रण: कानून लाने की तैयारी में केंद्र सरकार
पथिक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए दो मैच
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार 10 हजार पशु सखियों को करेगी प्रशिक्षित
इमरान ने कहा- अनुच्छेद-370 पर फैसला पलटने तक भारत से संबंध नहीं,बौखलाया PAK
देखें VIDEO, UP CM योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा- नोएडा की जनता को शानदार तोहफा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय सिनेमा दिवस
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सामूहिक सूर्य अर्घ्य के साथ होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत
यूपी: नगर निकायों में समूह ‘ग’ व ‘घ’ में नियुक्ति के खेल पर लगेगी रोक, तैयार किया गया 'सिस्टम'
Yamuna Authority: 781 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन
हर घर तिरंगा अभियान : महिला शक्ति सामाजिक समिति अध्यक्ष साधना सिन्हा ने 250 झंडा का किया वितरण
बिलासपुर प्रसन्दी देवी कॉलेज सचिव को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
दनकौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
एपीजे संस्थापक डॉ. सत्य पाल का 106वां जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की श्रेणी में , 22 मार्च तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद का आदेश