Telecom Sector के लिए राहत , कैबिनेट मीटिंग थोड़ी देर में

नई दिल्‍ली। Telecom Sector को राहत देने के लिए बुधवार को होने वाली Cabinet Meeting में बड़ा ऐलान संभव है। Central Cabinet बुधवार को दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज पर विचार कर सकता है। मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने कहा कि क्षेत्र के लिए पैकेज के तहत दूरसंचार कंपनियों के स्पेक्ट्रम भुगतान पर कुछ समय के लिये रोक लगाई जा सकती है। इस तरह के कदम से वोडाफोन आइडिया (Voda Idea) जैसी दूरसंचार कंपनियों को काफी राहत मिलेगी जिनपर पिछला बकाया हजारों करोड़ रुपये में है।

इस खबर से मंगलवार को Voda idea के शेयरों में करीब 3 फीसद का उछाल देखा गया था। कंपनी के शेयर 8.95 रुपए पर बंद हुए थे।

कुमार मंगलम बिड़ला ने 4 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दिया

संकट में फंसी वोडाफोन आइडिया लि. के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने 4 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके करीब छह सप्ताह बाद राहत पैकेज पर विचार किया जा रहा है। एक सूत्र ने कहा कि कुल मिलाकर दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज के तहत क्षेत्र के लिए सुधारों को रेखांकित किया जाएगा। इसमें बकाया भुगतान पर रोक, समायोजित सकल राजस्व (AGR) को नए सिरे से परिभाषित करना और स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क में कटौती शामिल हो सकती है।

 

यह भी देखे:-

वाराणसी : आज सीएम योगी का दौरा , आ रहे हैं तैयारियों को परखने, पीएम मोदी इस महीने आ सकते हैं काशी
भारत के दिल में घर बनाना चाहती हूँ : नाज़ जोशी, ट्रांसजेंडर विश्वसुंदरी
भाजपा नेता को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा , दो गार्ड और राहगीर युवती की भी मौत
हैकिंग या साइबर अटैक : क्यों 6 घंटे तक बंद रहा Facebook, WhatsApp और Instagram ?, जानें पूरी डिटेल
बैंक डूबा तो 90 दिन में ग्राहकों को वापस मिलेंगे पैसे, जानिए हर जरूरी जानकारी
Corona Third Wave : केंद्र ने कहा- भीड़ वाली जगहों पर अंकुश लगाएं राज्य, दोबारा प्रतिबंध की चेतावनी
यूपीपीएससी: उत्तर प्रदेश में 124 लेक्चरर पदों पर निकलीं भर्तियां, 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
"मिशन शक्ति अभियान" : सेमीनार/वेबीनार का आयोजन, कामकाजी महिला व उद्द्यमी भी हुई शामिल
सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने में सभी की सहभागिता जरूरी:  डीजीएम
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
जी-20 समिति: कोरोना को लेकर भारत की तैयारियों के बारे में वित्त मंत्री ने बताया
Lockdown:शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ
महाकुंभ 2025: भक्तों के लिए भव्य आयोजन, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी और स्वच्छता का अनोखा संदेश!
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण होने के बाद मलबा बना चुनौती, कैसे होगा निस्तारण, योजना  तैयार  
यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ सीईओ पी.सी.गुप्ता समेत भ्रष्ट अधिकारियों का पुतला फूंका
पानी-पानी हुई दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश , उमस और गर्मी से राहत