Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली, एएनआइ। पद्म पुरस्कार-2022 के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। गृह मंत्रालय ने इस बात को लेकर सूचना दी है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल आधिकारिक पद्म पुरस्कार पोर्टल padmaawards.gov.in पर आनलाइन किया जा सकता है। मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए नामांकन आनलाइन अभी चल रहा है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है।’

मंत्रालय ने कहा है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों का पुरस्कार’ (People’s Padma) बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में सम्मान मिलना चाहिए। महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वालों को पद्म पुरस्कारों ने लिए नामित करें।

मंत्रालय ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के नामांकन के लिए उपर्युक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध फोर्म में सभी जानकारियों को भरना होगा। इसमें 800 शब्दों में उस व्यक्तिों की उपलब्धियों के बार में जानकारी देनी होगी, जिसको नामित किया जा रहा है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘अवार्डस् एंड मेडल्स’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। इसे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष दिया जाता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा) शामिल हैं। पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधान मंत्री द्वारा किया जाता है। नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए खुली है। यहां तक ​​कि स्व-नामांकन भी किया जा सकता है।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : BJP कैम्प कार्यालय मे पीएम मोदी का मनाया गया 71वाँ जन्मदिन
स्थानीय निकाय भी बनेंगे 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य के सहभागी
अंग्रेजी भाषा क्रियात्मक मिलन में कई स्कूल के बच्चे व शिक्षक हुए शामिल
NHRC Foundation Day: मोदी बोले- 'मानवाधिकार' के मुद्दों को चुनकर उठाने वाले पहुंचा रहे देश की छवि को...
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने वृद्ध महिलाओं को वितरित किए सर्दी के कपड़े, शॉल और बर्तन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी वितरण किया
जी.बी.यू. में पंचदिवसीय विपस्सना ध्यान कार्यक्रम का उद्धघाटन
सीबीएसई, आईसीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा: आज सभी याचिकाओं पर होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला
नोएडा में 108 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता
उमंग 2083 में बच्चों का उत्साह चरम पर: 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
CBI New Director: सुबोध कुमार जायसवाल बने सीबीआई के नए निदेशक
कल का पंचांग, 20 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में माई स्टोरी - मोटिवेशनल सेशन बाय सक्सेसफुल इनोवेटर्स कार्यक्रम सम्पन्न
पति के संग वाहन के इंतजार में यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी  महिला मूर्छित होकर गिरी, मौत
दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा के स्कूल भी बंद, वायु प्रदूषण पहुंचा खतरनाक स्तर पर
ग्रेनो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री ने दिए निर्देश, तीन से ज्यादा किस्त डिफाॅ...