विधायिका, कार्य एवं न्याय पालिका में हिंदी को महत्व देंना होगा- धर्मवीर भाटी
विधायिका, कार्य एवं न्याय पालिका में हिंदी को महत्व देंना होगा- धर्मवीर भाटी
दनकौर (खालिद सैफी)- ग्रामीण विकास चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह भाटी ने कहा है कि सरकार में जिस उद्देश्य से हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया था वह पूरा नहीं हुआ है। आज भी सरकारी दफ्तरों और न्यायपालिका में हिंदी की घोर उपेक्षा जारी है। सभी भाषाओं की जननी, सबसे सरल तथा समाज व देश को जोड़ने वाली हिंदी को विधायिका कार्यपालिका एवं न्याय बालिकाओं को महत्व देना ही होगा तभी हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्तान हमारा सार्थक होगा ।धर्मवीर भाटी मंगलवार को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरली हाफीजपुर गुरुकुल सिकंदराबाद गौतम बुध नगर मैं हिंदी दिवस के उपलक्ष में आयोजित हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्तान हमारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे
।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानाचार्या भगवती देवी अध्यक्षता पत्रकार का सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा ने की ।कार्यक्रम अध्यक्ष नंद गोपाल वर्मा ने कहा कि किसी भी नागरिक या देश की पहचान उसकी भाषा व संस्कृति से होती है जिसकी कोई भाषा व संस्कृति नहीं होती वह देश गूंगा और बहरा होता है। हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी ही हिंदुस्तान है और सबसे सरल भारतीय भाषा हिंदी में ही स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति छिपी हुई है।
इसी मौके पर विद्यालय प्रबंधक ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट जिनको हाल ही में ऑल इंडिया ब्रिक्स एंड टाइल्स फेडरेशन का राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। ओमवीर सिंह भाटी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वह अपनी फेडरेशन एवं न्यायालयों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग जाना चाहिए ।प्रधानाचार्य भगवती देवी ने कहा कि हिंदी भाषा आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने तथा समाज को जोड़ने का माध्यम है उन्होंने उर्दू ,अंग्रेजी और संस्कृत साथ ही जन-जन की भाषा हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इसी मौके पर हिंदी पत्रकारिता को वरीयता देने वाले पत्रकारों का भी फूल माला व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश भाटी एवं अध्यापिकाओं तथा स्कूल के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यह भी देखे:-
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
निपुण कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर का उदघाटन, जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्ष...
रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला का तीसरा स्थापना दिवस 6 मई को: असहायों की सेवा में समर्पित संस्था का से...
जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाया उत्तर प्रदेश के इन 5 शहरों में कंप्लीट लॉकडाउन
AKTU की नई पहल: नवाचार कार्यक्रमों के लिए संस्थानों को 2 लाख तक का फंड
ग्रेटर नोएडा में जल गुणवत्ता की रैंडम जांच दूसरे दिन भी जारी, सभी स्थानों से रिपोर्ट संतोषजनक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश बनेगा वैश्विक...
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला : लक्ष्मी जी की समुद्र मंथन से उत्पत्ति देख भाव विभोर हुए दर्शक
समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार
अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ जारी रहेगी कठोर कार्रवाईः मुख्यमंत्री
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला किसानों का डेलिगेशन..
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जहांगीरपुर में कारोबार ठप
जनपद में 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलेगा विशेष अभियान
मजदूरों को राहत, उत्तराखंड समिति का सेवा अभियान
IIT BHU के छात्रों को एआई और कंप्यूटर आईआसाइंसेज के क्षेत्र में मिलेगी ’रिलायंस फाउंडेशन स्काॅलरशिप’
