उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जेवर विधायक के आवास पर की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, कहा “भारतीय जनता पार्टी को मिलता है, अपने कार्यकर्ताओं से असली बल”

  • “कृषि और किसान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है।”

भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जो अपने किए हुए वादों को पूरा कर रही है। आज  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि “कृषि और किसान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है तथा जेवर में बनने वाले एयरपोर्ट की लगभग सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। जेवर एयरपोर्ट से हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा।”
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “हमारा कार्यकर्ता दिन-रात अपने बूथ पर कार्य करता है। यही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी हैं, जिसका सदस्य बनना ही अपने आप में गौरव और गर्व की बात है।”

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री सुशील शर्मा, नीरज शर्मा, सुरेश शास्त्री, रविंद्र कपासिया, अमित पंडित, बंटी गुर्जर, अरुण नागर, जबर सिंह भाटी, प्रमोद सिंह, बंटी सिंह, मनोज सिंह, ललित सिंह, नरेंद्र राघव, सुरेंद्र भाटी, मनोज भाटी, मूलचंद सोलंकी, भोलू शर्मा, नीरज राठौर, रणदीप कपासिया, आजाद भाटी, मनीष शर्मा, शैलेंद्र गोविल, शैलेंद्र नगर, राकेश राघव, संजय चौहान, नरेश पंडित, राममूर्ति सिंह, सुधीर सोलंकी, मनोज राजपूत, पवन तोमर, दीपक शर्मा, नीरज तोमर व विकास चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मौसम बदलते ही बीमार पड़े लोग, डेंगू के केस में इजाफा
पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश
सीएम योगी को ज्ञापन देने दादरी की ओर कूच करेंगे इन गाँवों के किसान, पढ़ें पूरी खबर  
नक्सली हमला: पीएलजीए ने कहा- सरकार से बात करने को तैयार, जवान को भी कर देंगे रिहा
राहत: लगातार चौथे दिन मिले 30 हजार से कम कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या भी घटी
एयर फोर्स की सरकारी जमीन की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया की जर्सी नई दिल्ली में लॉन्च
ग्रेटर नोएडा : “वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे” का आयोजन
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल 
भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन शो का समापन, ग्रीन सैल्यूट टू द नेशन " थीम के साथ ग्रीन ड्राइव 4...
मुख्यमंत्री योगी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में जेवर विधानसभा को दिया एक नायाब तोहफा
सड़क किनारे मिली मैनेजर की लाश, लूट का विरोध करने पर हत्या की आशंका
यूपी : मुख्यमंत्री योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे 
पार्टियों को करना चाहिए आत्मनिरीक्षण , पंडित नेहरू और वाजपेयी लोकतंत्र के आदर्श - नितिन गडकरी
अरुणाचल प्रदेश: फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, एलएसी पर घंटों रहा तनाव
पैरा ओलम्पियन डीएम सुहास एल वाई को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की टीम ने दी बधाई