पीबी इवेंट्स किड्स फैशन शो में नन्हें बच्चों ने किया रैंप वॉक

दिल्ली के ली-मेरीडियन होटल में बीते दिनों  पीबी इवेंट्स की प्रीत भाटी व अर्चना गौर द्वारा किड्स फैशन शो का आयोजन कराया गया | जहाँ 3 साल से लेकर 15 साल तक के उम्र के बच्चों ने फैशन शो में  हिस्सा लिया | साथ ही इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट भी मौजूद थे, जिसमे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पुनीत वशिष्ठ, दिल्ली दर्लिंग्स रियलिटी शो की फेम पूजा दुआ , मिस इंडिया 2013 सिमरन अहूजा  जैसे सितारे वहाँ मौजूद थे| पीबी इवेंट्स ने इतना बड़ा स्टेज देकर बच्चों और उनके पेरेंट्स की शोभा बढ़ाई, बढ़ -चढ़कर बच्चों ने इस कार्यक्रम मे हिस्सा लिया, साथ ही कई सारे अवार्ड्स से भी सेलेब्रिटी गेस्ट द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया |
 हमसे बात करते हुए सेलिब्रिटी गेस्ट ने न्यूज़ हेल्पलाइन को बताया की बच्चों में एक विनर चुन पाना नामुमकिन था ,क्योंकि जिस तरह से छोटे-छोटे बच्चों में कॉन्फिडेंस देखने को मिला ,उनके अंदर का टैलेंट, उनकी मेहनत , उसमे से कोई एक को विनर ढूंढ पाना बहुत ही मुश्किल रहा, पर इन बच्चों का फ्यूचर बहुत ही ब्राइट है,ये बहुत ही आगे जायँगे |
इसी के साथ ही विनर बच्चों ने भी अपनी पूरी  मेहनत का श्रेय पीबी इवेंट्स और अपने पेरेंट्स को दिया | विजेता बच्चो की कैटेगरी कुछ इस प्रकार रही, मिस स्माइल,मिस एटीट्यूड, फर्स्ट रनर अप , सेकंड रनर अप , आल राउंडर जैसे बहुत सारे अवार्ड्स से बच्चों को नावज़ गया और उनका हौसला भी बढ़ाया गया |
शो के विनर की बात करें तो
मिस्टर क्युट मोक्षित,  मिस अडोरबल आंशिक ,बेस्ट वॉक रुवीर भाटी, ओर जानवी डेढा रहे। जबकि 4 से 8 साल तक के बच्चों की बात करें तो पहले स्थान पर जसनीत, दूसरे स्थान पर लावण्या , ओर तीसरे स्थान पर वंशिका रहीं|
 9 से 12 की उम्र वाले बच्चों में  मिस कॉंफिडेंट आशिता ,मिस एट्टीट्यूड तृप्ति आदि।
13 से 18 की उम्र में यक्षिका पहले स्थान पर भूमिका दूसरे स्थान और और पूर्णिमा तीसरे स्थान पर रहीं| कार्यक्रम की सभी ड्रेसस के डिज़ाइनर रहे दीपक त्रिमूर्ति व जुली रमन (गाज़ियाबाद) से जिनके कलेक्शन्स की बेहद ही तारीफ़ कार्यक्रम में आये लोगो द्वारा हुई।
\
कार्यक्रम में जज और स्पेशल गेस्ट की भूमिका में मौजूद रहे  मनोरथ खुल्लर, अंजू हांडा, पूजा दुआ, सोनिआ ढींगरा , संदीप अहलुवालीअ (सैंडी), डॉक्टर राजीव गुप्ता, रितेश कुमार विश्वकर्मा, सिमरन आहूजा, पी बी इवेंट्स इनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है। इस मोके पर काफी नामचीन व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई  जैसे सुरेंद्र चौहान , नीतू सिंगल , अभिषेक बच्चन,  सुभाष  जिंदल,  हरीश चंद्र , प्रीत गिल – पंजाब , अंकुश गोयल, भैरो सिंह राजपुरोहित, मधु शर्मा, विक्की देव – राजस्थान , लीना गुप्ता, रजत अरोड़ा , संजू भटिआ, विनोद नरवाल,  राओ पृथ्वी सिंह, सुरभी भाटी, अनिल अरोड़ा एवं जय सूर्यवंशी। कॉरिग्राफी जतिन आलोक कमल ने करी वे एंकरिंग अमित ने करी
इस तरह के मंच जो PB इवेंट्स ने दिए है इससे कम उम्र में बच्चो के अंदर की प्रतिभा व हुनर की पहचान करना आसान होता है साथ ही उनके सुनहरे भविष्य की नींव रखने में एक बड़ा कदम माना जाता है।

साभार : पवन कुमार जुनेजा, दिल्ली

यह भी देखे:-

85 फीसदी कोरोना मरीजों को नहीं है खास दवा की जरूरत, एम्स चीफ ने बताया कैसे हो सकते हैं स्वस्थ
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सहयोग से COVID 19 महामारी पर वेबिनार, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और छात्र हुए...
दावा : जानिए कैसे , संस्कृत बोलने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल होता है कम
लखनऊ : पीजीआई हॉस्पिटल में रोबोट से होगा किडनी ट्रांसप्लांट
कांग्रेस से आज़ाद होकर गुलाम ने दिया कांग्रेस को झटका , गांधी परिवार के नजदीकी गुलाम नबी आजाद ने पार्...
मजदूरों के खून में रंगकर पैदा हुआ लाल झण्डा... - गंगेश्वर दत्त शर्मा जिलाध्यक्ष सीटू
बदमाशों ने की आॅटो रिक्शा चालक से लूटपाट
आज होगी सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम की शुरुआत
विजेता एथलेटिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कभी खुली जिप्‍सी में राइफल लहराने वाले मुख्‍तार क्‍या वाकई हैं बीमार? योगी सरकार ने इलाज के लिए किया...
यूपी परिवहन निगम के एमएसटी घोटाले में आधा दर्जन अफसर दोषी, क्या होगी कड़ी कार्रवाई
ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से ऋण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
चीन के नापाक हरकत से व्यापारियों में रोष , मुंहतोड़ जवाब दे भारत
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
कल 25 जनवरी को होगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन