यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा आन्दोलन – सोरन प्रधान

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा आन्दोलन – सोरन प्रधान

दनकौर(खालिद सैफी):रविवार को किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रिय किसानों की पंचायत दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गाँव मे बिटटू नागर के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने किया ।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों को 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर, आबादी निस्तारण, विकसित भूखण्ड, बैक लीज आदि समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा 28 जुलाई को यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आन्दोलन किया था। जिसमें किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को 20 दिनों का समय दिया । आज लगभग 45 दिनों बाद भी किसानों की समस्याओं का कोई भी निराकरण नही हुआ। किसानों की समस्या काफी लम्बे समय से लंबित है । यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा केवल किसानों को झूठा आश्वासन ही मिलता आ रहा है। जिसको लेकर आगामी दिनों में क्षेत्रीय किसान, किसान एकता संघ संगठन के बैनर तले यमुना प्रधिकरण के खिलाफ आन्दोलन करेंगे । इस मौके पर देशराज नागर,मनीष नागर,अरविन्द सेक्रेटरी, विक्रम नागर,बले नागर, ओमवीर प्रधान,बिज्जन नागर,जयवीर नागर,मेम्बर नागर, कन्नू खटाना,लीलू नागर,सुरेन्द्र भड़ाना, जित्ते प्रधान, जयचन्द, वीरपाल,संजय नागर,अनिल, पवन नागर, अमित नागर, महेश नागर, धन्नी नागर,धीरज,जगवीर सेक्रेटरी, राहुल, भगतसिंह नागर,फिरे प्रधान,राजसिंह नागर,नरेन्द्र, सिंघल,सतीश,बिजन नागर, प्रशान्त, बिज्जे, विदेश ,अंचल, विजयपाल आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आई.टी.एस. कॉलेज ग्रेटर नोएडा में बीबीए|बीसीए छात्रों के लिए विदाई समारोह "रुख़शत-1.0" का शानदार आयोज...
यमुना प्राधिकरण ने पत्रकार उपवन में शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों के साथ पत्रकार हुए शामिल
बिलासपुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन  साबिर कुरैशी की पत्नी नजमा कुरैशी ने किया नामांकन
सावधान! मेडिकल टेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के नए तरीके, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की चेतावनी
टीचर्स डे पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया टीचर्स को सम्मानित,
जेवर एयरपोर्ट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस कार्यकर्ता स्व० प्रभात पाण्डेय की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल को ज्ञापन
बिसरख धाम में महाशिवरात्रि महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकान...
AUTO EXPO 2018 : सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के लिए बैठक
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच ईवीएम मशीनों वीवीपैट मशीनों का किया गया रेंडमाइजेशन
ग्रेटर नोएडा में गणेशोत्सव की धूम, नृत्य-गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल, राधा कृष्ण लीला...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में एल्युमिनाई मीट संपर्क-2025 का आयोजन, पूर्व छात्रों ने की कॉलेज जीवन की या...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 20 किमी दायरे में निर्माण से पहले अनिवार्य होगी एनओसी: बिना अनुमति काम प...
दर्दनाक हादसा : आठवी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत
महिला समानता दिवस 2021 के अवसर पर महिला उद्यमिता सफलता की राह पर वेबिनार का आयोजन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर "रन फॉर स्वदेशी" का आयोजन, युवाओं में देशप्रेम और स्वदेशी भावना को मिलेगा बल