यूपी चुनाव 2022: पदाधिकारियों के साथ चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी अभियानों पर प्रियंका कर रहीं चर्चा

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों संग जोनवार सांगठनिक बैठक कर रही हैं। इस दौरान चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी के अभियानों पर गहन चर्चा की जा रही है।

 

प्रियंका गांधी एक-एक पदाधिकारी से रिपोर्ट और फीडबैक ले रही हैं। बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी रुझानों पर भी चर्चा हो रही है। बता दें कि प्रियंका गांधी यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

 

यूपी में असली विकल्प का दावा पेश करेगी कांग्रेस
यूपी में 12 हजार किमी की प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए कांग्रेस असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, महिला हिंसा व बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए जाएंगे।

पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में सलाहकार और रणनीति कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रमों की रूपरेखा और यात्रा के रूट निर्धारण के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कमेटी के सदस्यों के साथ कार्ययोजना बनाई गई।

प्रियंका ने बैठक में पार्टी की ‘यूपी कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति’ के सदस्यों के साथ क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों से राय मांगी गई। साथ ही पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्य यूपी और आगरा क्षेत्र के प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन सृजन पर लिखित रिपोर्ट मांगी गई।

वहीं, प्रियंका ने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

यह भी देखे:-

UP के CM योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में मुख्यमंत्री
ब्रेकिंग; ग्रेनो प्राधिकरण छावनी में हुआ तब्दील भारी पुलिस फोर्स तैनात, किसान करेंगे प्रोटेस्ट
हुसैनीवाला से दादरी तक निकलेगी प्रेरणा यात्रा, सांसद व जनप्रतिनिधियों संग जय हो संस्था पहुंचाएगी शही...
एसीईओ ने ग्रेनो वेस्ट में कॉमन ग्राउंड की जगह तलाशने के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब का नेक अभियान: बिना हेलमेट वालों को बांटे मुफ्त हेलमेट, लगाईं रिफ्लेक्टर...
हिमाचल से बनारस आयी महिला, पबजी खेलते खेलते हुआ प्यार, प्रेमी को देख वापस लौट गई ,जानें पूरी कहानी
अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोज़र, 70 करोड़ की जमीन हुई मुक्त
लायंस क्लब ग्रेटर नोएडा और लायंस क्लब वेलफेयर का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह
WhatsApp पर कौन-कौन है ऑनलाइन, बिना ऐप खोले ऐसे करें पता
मुख्यमंत्री योगी लेंगे मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय : राधामोहन सिंह
हेलमेट मैन ने कहा सरस्वती पूजा एक शिक्षा की आस्था है इसे मनोरंजन का साधन नहीं बनाएं.
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार-मेला 2022 के आयोजन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया उत...
Covid-19 in US: अमेरिका में फिर फूट रहा कोरोना बम, बच्‍चे भी काफी संख्‍या में हुए संक्रमित
वीर बाल दिवस पर मंगल पांडे नगर में पथ संचलन, साहिबज़ादों के बलिदान को किया नमन
गौतम बुद्ध नगर में नए कानून के तहत थाना सूरजपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग...