यूपी चुनाव 2022: भाजपा का बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत

भाजपा का बूथ विजय अभियान 11 सितंबर से शुरू होगा। अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। इसका आगाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आइए जानते हैं उनके संबोधन की प्रमुख बातें…
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि आज मुझे बूथ विजय अभियान में आप सबके साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से आप सबका धन्यवाद करता हूं।
मैं विश्व के लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की महान संस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक समृद्धि को अक्षुण्ण रखते हुए इसके संरक्षण, संवर्धन के लिए अथक प्रयास किए हैं।
मैं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिनका संबंध उत्तर प्रदेश से रहा, उन्होंने देश और दुनिया को राजनीति के एक नए संस्कार से जोड़ते हुए महान भारत देश की सेवा की। मैं ऐसी महान विभूति को भी नमन करता हूं।
हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व देश में जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद और सम्प्रदायवाद की राजनीति का अंत हुआ है और विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हुई है।
मोदी जी के नेतृत्व में 2017 में भाजपा ने 325 सीटे जीतकर इतिहास रचा था। 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया था।
भाजपा संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है, हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हमारे हर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है।
मुझे खुशी भी है और पूर्ण विश्वास भी है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद योगी आदित्यनाथ की सरकार को मिलेगा। जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है।
भाजपा के कार्यकर्ताओं की शक्ति ही हमारे लिए अमूल्य है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ के दोनों कार्यक्रमों के तहत मानव सेवा और कर्मठता की मिशाल पेश की है।

24 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। इसमें पन्ना प्रमुखों को उनके कामकाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। राठौर ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में भी बूथ समितियों के सदस्य नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। बूथ विजय अभियान के तहत बूथ समितियों और पन्ना प्रमुख लगातार क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन के साथ जनता से संपर्क और संवाद करेंगे।

 

यह भी देखे:-

गौतबुद्ध नगर: श्रमिकों को लेकर ट्रेन होगी रवाना
महारैली से पहले गरजे डॉ. संजय निषाद, बोले—हक के लिए निर्णायक लड़ाई का वक्त
शारदा विश्वविद्यालय में 5 वां वार्षिक टेक फेस्ट, 'कंट्रीवान्स' का शुभारभ
जहांगीरपुर चौराहे पर बजरंग दल ने हेलमेट नहीं पहनने वालों को फूल भेंट किए
जानें कौन हैं नीरज चोपड़ा, किसान-पुत्र, आर्मी अफसर और अब ओलंपिक में भारत की आस
खून के रिश्ते का कर डाला खून, भाई बना कातिल, भाभी से शादी के जुनून में 15 बार चाकू से वार, वॉट्सऐप च...
यथार्थ नोएडा एक्सटेंशन में बच्चों के विकास और ऑटिज़्म की शुरुआती पहचान पर विशेष कार्यशाला
यूपी के 9 साल: "माफिया मुक्त से मेगा डेवलपमेंट तक"—गौतमबुद्धनगर में उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन
पुरानी नहर परियोजनाओं में किसानों का कल्याण हो : हरेंद्र शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा मांग पत्र
जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है : चैनपाल प्रधान
शारदा विश्वविद्यालय में एड्स जागरुकता रैली, संक्रमण से बचाव पर जोर
एमिटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय कुलपतियों सम्मेलन का भव्य समापन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी प्रेरण...
मासूम बच्ची का शव रेलवे ट्रैक पर मिला,
दिल्ली एनसीआर में दिवाली बाद हवा हुई फिर जहरीली, जानिए ऐसा क्यों
विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को बताए गए उनके अधिकार 
यूपी में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे : लक्ष्य पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों का जताया आ...