एक और झटका: महंगाई से जनता का बुरा हाल, अगले महीने से 11 फीसदी बढ़ सकती है CNG-PNG की कीमत

कोरोना वायरस महामारी संकट के साथ ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों की दिक्कतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। जनता पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों से पहले ही परेशान है। हाल ही में देश में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी कीमतों ने झटका दे दिया था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम तो वहीं पीएनजी की कीमत 30.91 रुपये प्रति एससीएम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में, सीएनजी की कीमत 50.90 रुपये प्रति किलोग्राम तो पीएनजी की कीमत 30.86 रुपये प्रति एससीएम है।

अब अगले महीने से देश में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसमें 10 से 11 फीसदी का इजाफा हो सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार गैस के दाम में करीब 76 फीसदी का इजाफा कर सकती है। इसका सीधा असर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर पड़ेगा।

सरकार हर छह महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों की समीक्षा करती है। अगली समीक्षा एक अक्तूबर को होनी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि एक अक्तूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक प्रशासित दर यानी एपीएम बढ़कर 3.15 डॉलर प्रति इकाई (एमएमटीटीयू) हो जाएगी। फिलहाल यह 1.79 डॉलर प्रति इकाई है।

एपीएम गैस की कीमतों में इजाफे से दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और मुंबई में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली एमजीएल को अगले एक साल के दौरान कीमतों में भारी बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार, शहर गैस वितरण कंपनियों को कीमतों में 10 से 11 फीसदी की बढ़ोतरी करनी होगी।

अप्रैल 2022 में हो सकती है 22 से 23 फीसदी की वृद्धि
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से प्रभावित होकर अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 के दौरान एपीएम गैस का दाम बढ़कर 5.93 डॉलर प्रति इकाई हो जाएगा। वहीं अक्तूबर 2022 से मार्च 2023 तक यह 7.65 डॉलर प्रति इकाई होगा। यानी अप्रैल 2022 में सीएनजी और पीएनजी की कीमत में 22 से 23 फीसदी की वृद्धि संभव है। वहीं अक्तूबर 2022 में इसकी कीमत में 11 से 12 पीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी देखे:-

एंटी भू माफिया कार्यक्रम के तहत इन गांव से हटा अवैध कब्जा
दादरी टोल प्लाजा के बाउंसरों की दबंगई के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा...
हवालात की जाली काटकर पुलिस हिरासत से भागा वाहन चोर ,मचा हड़कंप, कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने की चर...
किसानों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जा रहे किसान एकता संघ के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया ...
मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा, PMO छोड़ने वाले साल के दूसरे बड़े अधिकारी
गुरुकुल के बटुकों ने लिया माँ सरस्वती का आशीर्वाद
ग्रेटर नोएडा की छात्रा ने "बाल काव्य प्रतियोगिता" में बढ़ाया जनपद का मान
भारत विकास परिषद अपने 200 सदस्यों को बेहतर कार्य के लिए करेगा सम्मानित
ग्रेनो प्राधिकरण की डाटा सेंटर स्कीम लांच, पंजीकरण मंगलवार से ही शुरू
एमडीएम (DRUGS) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 4 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने 3 को कुचला, एक की मौत
गौतम बुद्ध नगर में विधिक साक्षरता शिविर और खेल प्रतियोगिता का आयोजन
मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम , आज चल रहा है विशेष अभियान : डीएम बी.एन. सिंह
तालाबों के सौंदर्यीकरण में देरी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने ठेकेदार पर लगाया 5.25 लाख का जुर्माना
Hindus in Pakistan & Bangladesh: हर रोज 632 हिंदू छोड़ रहे बांग्लादेश, पाकिस्तान में स्थिति और भ...
Big Breaking: Income Tax Slabs 2025: Budget 2025- जानिए कितने आय पर टैक्स की राहत मिली? जानिए वित्त ...