9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 20 साल का घटनाक्रम

अल-कायदा के आतंकियों ने 11 सितंबर 2001 की सुबह चार विमानों को हाईजैक कर लिया था। इन सभी का मकसद विमानों को अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर क्रैश कराने का था। सबसे पहला क्रैश अमेरिकन एयरलाइन फ्लाइट 11 का हुआ था, जो कि न्यूयॉर्क शहर में सुबह 8.46 बजे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराई थी। इसके 17 मिनट बाद ही यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 बिल्डिंग के दक्षिणी टावर से टकराई।
हाई अलर्ट जारी होने के बावजूद सुबह करीब 9.37 बजे अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 77 वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से टकराई। चौथे हाईजैक हुए विमान यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93 का लक्ष्य व्हाइट हाउस या यूएस कैपिटल बिल्डिंग को निशाना बनाने का था, लेकिन यात्रियों से भिड़ंत की वजह से आतंकियों के हाथ से विमान का नियंत्रण छूट गया और यह पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविल में मैदानी इलाके में गिर गया।

9/11 को हुई इन चार घटनाओं में 2977 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 19 हाईजैकर भी शामिल रहे। जो लोग मारे गए उनमें चार विमानों में सवार 246 लोग, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और उसके आसपास के इलाके में 2606 लोग और पेंटागन में मौजूद 125 लोग शामिल थे। मारे गए ज्यादातर लोग आम नागरिक थे, लेकिन राहत और बचाव कार्य के दौरान 344 बचावकर्मी, 71 पुलिसकर्मी और 55 सैन्यकर्मी भी मारे गए थे।

हजारों ने गंवाई जान

9/11 हादसे में तीन हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई। इनमें करीब चार सौ पुलिसकर्मी और अग्निशमन दस्ते के सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। हमले में मारे गए 372 दुनिया के अलग- अलग देशों के लोग थे, जिनमें विमान अपहर्ताओं के अलावा 77 देशों के नागरिक भी शामिल थे। इन हमलों में लगभग 3,000 शिकार तथा 19 अपहरणकर्ता मारे गए। न्यूयॉर्क राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जून, 2009 तक अग्निशामकों एवं पुलिस कर्मियों सहित, 836 आपातसेवक मारे जा चुके हैं। वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर पर हुए हमले में मारे गए 2,752 पीड़ितों में से न्यूयॉर्क शहर तथा पोर्ट अथॉरिटी के 343 अग्निशामक और 60 पुलिस अधिकारी थे। पेंटागन पर हुए हमले में 184 लोग मारे गए थे। हताहतों में 70 देशों के नागरिकों सहित नागरिकों की भारी संख्या थी।

यह भी देखे:-

तेज रफ़्तार क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त
गैंग का पर्दाफाश, एमबीबीएस  में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण की पहल: किसानों के बच्चों को रोजगार दिलाने के लिए पोर्टल लॉन्च
लखनऊ में आतंकी: विवि में तैनात है मिनहाज की पत्नी, केवल रात में निकलती थी उसकी कार, हर छह महीने में ...
नई मुसीबत में फंसी सपना चौधरी, दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दर्ज की एफआईआर
युवा मतदाता के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चलाया अभियान
GL बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 – हार्डवेयर एडिशन का ...
Lakhimpur Kheri violence: सुनवाई 8 नवंबर तक टली, पत्रकार की मौत की जांच पर यूपी से जवाब तलब
कल का पंचांग, 26 सितंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
"जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास करना हमारा लक्ष्य ": धीरेन्द्र सिंह
केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर भाजपा शासित राज्यों में अनाथ बच्चों के लिए लागू होगी योजना
Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से सदमे में है स्टार्स
50 साल पुरानी जोड़ों की समस्या से मिला नया जीवन, 90 की उम्र में मिला जोड़ों की समस्या से छुटकारा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में 18 जिलों में चुनाव संपन्न, पढ़ें- कहां हुआ कितना मतदान
आइआइए (Indian Industries Association)  ने टेक्नोलॉजी अवेयरनेस एवं जैम अपॉर्चुनिटी कार्यक्रम का किया ...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : शिव लीला देख भाव विभोर हुए दर्शक