दिल्ली एयरपोर्ट पर बनी तालाब जैसी स्थिति, विमान सेवाएं भी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन जलभराव ने बुरा हाल कर दिया है। शुक्रवार देर रात से कभी तेज तो कभी मध्यम स्तर की बारिश के चलते पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल जलभराव से वहां पर तालाब जैसा नजारा हो गया।

तालाब जैसा नजर आया दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे के पास पानी भरने से वहां की स्थिति तालाब जैसी हो गई, जबकि एयरपोर्ट के भीतर भी पानी भरने वहां का नजारा भी कुछ ऐसा ही था। कहा जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के भीतर तक पानी भर गया। इसके चलते एयरपोर्ट में प्रवेश कर रहे यात्रियों को जलभराव के बीच किसी तरह पानी से बचते बचाते जाते देखा गया।

डायरवर्ट की गई कई उड़ानें

इससे पहले सूचना मिली थी कि दिल्ली एयरपोर्ट परिसर में पानी भर गया है। रने-वे पर भी पानी भरा हुआ है, जिसके चलते कई फ्लाइट रद कर दी गई हैं। इस बाबत दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि असुविधा के लिए खेद है। अचानक हुई भारी बारिश के कारण कुछ देर के लिए परिसर में जलभराव हो गया। फिलहाल समस्या दूर हो गई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण चार घरेलू उड़ानें और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान दिल्ली से जयपुर और अहमदाबाद के लिए डायवर्ट की गई है।

 

यह भी देखे:-

बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला
ऑटो कोड की मदद से मिला सामान
स्वतंत्रता दिवस पर अल्फा 1 आरडब्लूए ने कारगिल शहीद के परिवार का किया सम्मान
डॉ. अमित गुप्ता को मधुमेह के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित बिग अचीवर्स अवार्ड से सम...
ग्रेटर नोएडा के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एनईपी और कला एकीकरण कार्यशालाएं आयोजित की गईं
UP Board Exam 2021: 8 मई से शुरू हो सकती हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जल्द जारी होगी डेटशीट
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया होली का त्यौहार
लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का स...
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में मनाई गई आंबेडकर जयंती
यमुना एक्सप्रेस वे गंभीर सड़क हादसा तीन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
कांशीराम जयंती पर बोलीं मायावती: यूपी में अपने बलबूते लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे गठबंधन
जी. डी. गोयनका में उन्मुखीकरण दिवस का आयोजन
Elvish Yadav ने नशीले पदार्थ संग पकड़े जाने के आरोप को बताया बेबुनियाद, और क्या बोले , मेनका गांधी न...
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
चौकी प्रभारी ने परिवार से बिछड़ी तीन वर्षीय माही  को परिजनों से मिलाया
जी. एल. बजाज में फ्रेशर्स 2025 का भव्य आयोजन, अमित त्रिवेदी की प्रस्तुति ने बांधा समां