जानिए, नवरात्र 2017 में माँ दुर्गा का पूजा करने व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ग्रेटर नोएडा : शारदीय नवरात्रि का प्रारम्भ अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पहली यानी कल दिनांक 21 सितंबर से होने जा रही है । इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी ।

पंडित रविकांत दीक्षित बताते हैं नवरात्रों की शुरूआत सनातन काल से हुई थी। सबसे पहले प्रभु श्रीराम ने लंका चढ़ाई से पहले समुंद्र के किनारे नौ दिन तक दुर्गा मां पूजा की , फिर लंका की तरफ प्रस्थान किया था। युद्ध में उनकी विजय प्राप्ति हुई थी, इसलिए दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है और माना जाता है कि अधर्म की धर्म पर जीत, असत्‍य की सत्‍य पर जीत के लिए दसवें दिन दशहरा मनाते हैं।

मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद पाने की अगर कामना हैं तो आपको कुछ बातें विशेष तौर पर अपनानी होंगी। जिसमें सबसे पहले हैं शुभ मुहूर्त में पूजा करना होता है । नवरात्र में दुर्गा भक्त अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं। ये कलश शुभ मुहूर्त में स्थापित करने से आपके जीवन में आने वाली परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इस बार नवरात्रि का शुभ मुहूर्त कलश स्थापन का समय प्रातः 5:38 के पहले करना श्रेयस्कर होगा। दूसरा 9:57 तक फिर अभिजित मुहुर्त मे 11:30 से 12: 30 तक कर सकते हे प्रथम दिन शैलपुत्री के रूप की पूजा की जाती है। इसके बाद नौ दिन तक रोजाना मां दुर्गा का पूजन और उपवास किया जाता है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना से आपकी पूजा सफल होती है। सुबह उठकर सप्तशती का पाठ करना शुभ रहता है। — पंडित रविकांत दीक्षित (98180 11097)

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 30 दिसम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 2 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बिहार पूर्वांचल संस्कृति समिति के तत्वावधान में छठ महापर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोक आस्था क...
कल का पंचांग, 15 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कालीबाड़ी ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से होगी दुर्गा पूजा, दिखेगी बंगाल की संस्कृति की झलक
कल का पंचांग, 30 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 2 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 25 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ में आज भगवान कार्तिकेय को समर्पित की गई आहुति  
जहांगीरपुर कस्बे में धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की झांकी
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महोत्सव का हुआ समापन
कल का पंचांग, 10 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 25 सितंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा स्टेडियम में सबसे बड़ी छठ पूजा का आयोजन , हज़ारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य
कल का पंचांग, 27 फरवरी 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
इस्कॉन द्वारा तीन दिवसीय गौरपूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया