हस्थ दक्षता, कौशल विकास हर मोड़ की साथी – उपेश आर्य

हस्थ दक्षता, कौशल विकास हर मोड़ की साथी – उपेश आर्य

दनकौर(खालिद सैफी) :रविवार को जन शिक्षण संस्थान गौतमबुद्ध नगर प्रायोजित कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दनकौर ब्लॉक में संस्थान के उपकेन्द्र बिलासपुर,में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उपेश आर्य, प्रबंधक चौ0 एल. आर. पब्लिक स्कूल रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता वर्मा, ब्यूटीशियन ट्रेड स्पेशलिस्ट रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेश आर्य ने नए सत्र के बैच सहायक ब्यूटीशियन चिकित्सक का शुभारंभ किया तथा पिछले सत्र के पूर्व सफल प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।मुख्यअतिथि ने सभी को बताया कि हाथ की दक्षता जीवन के हर मोड़ पर काम आती है सभी को उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि ने कहा आज हम 21 वीं सदी में है,और हमें समय के साथ चलना होगा जो भी समय की मांग है, उसके हिसाब से हमें अपने आप में परिवर्तन लाना होगा। इसलिए हाथ की दक्षता अति आवश्यक है।
कार्यक्रम में पूर्व लाभार्थिगण, संसाधन व्यक्ति, संस्थान के निदेशक प्रदीप मिश्रा, राधेश्याम एव विभाग कर्मियों के साथ 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह भी देखे:-

कूड़े का उचित निस्तारण न करने पर अजनारा होम्स पर दो लाख रुपये का जुर्माना
कल का पंचांग, 12 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भनौता में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 20 करोड़ की जमीन कराई मुक्त
मिट्टी के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत
माता गुर्जरीपन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया
गौतमबुद्धनगर में उधमियों ने एकजुट होकर संस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया, सफाई कर्मियों और महिला उ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु सेमिनार का आयोजन
AAP यूथ विंग गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष बने गौरव गौतम!
हिन्द समाज सेवा समिति का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ विस्तार
वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्ध नगर ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, बीटा-2 कार्यालय परिसर में हुआ भव्य ...
"उम्मीद" ने छात्रों को बताए तम्बाकू के खतरे
डीएम गौतम बुद्ध नगर ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
छठवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को सश्रम कारावास
स्टोर मैनेजर को कार से कुचलने का मामला, मामला परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग की
लोकसभा चुनाव 2019 गौतमबुद्ध नगर : अन्तिम दिन इन लोगों ने किया नामांकन