देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’

तेलंगाना सरकार शनिवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल के साथ पार्टनरशिप में ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ पहल की शुरुआत करेगी। इस परियोजना के बाद तेलंगाना देश का पहला राज्य बन गया है जिसने सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों तक ड्रोन से टीके और दवाओं को पहुंचाने के लिए ट्रायल रन किया।

सफल परीक्षण के बाद इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ शनिवार को विकाराबाद जिले के एसपी कार्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंट में किया जाएगा। प्रोजेक्ट का संचालन करने के लिए नागिरक उड्डयन मंत्रालय से अंतिम नियामक मंजूरी मिलने के बाद ये जानकारी सामने आई है।

इस लॉन्च से पहले आठ चयनित संघो में से तीन ब्लूडार्ट मेड एक्सप्रेस कंसोर्टियम (स्काई एयर), हेलीकॉप्टर कंसोर्टियम (मारुत ड्रोन) और क्यूरिसफ्लाई कंसोर्टियम (टेकईगल इनोवेशन) पहले ही विकाराबाद पहुंच गए हैं। वीएलओएस और बीवीएलओएस उड़ानों के माध्यम से उनके ड्रोन का परीक्षण चल रहा है।

बता दें कि भारत में यह पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके दूर-दराज के इलाकों में वैक्सीन या दवाएं पहुंचाने के लिए ट्रायल रन किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

अन्ना आंदोलन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कई हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
CHILDREN OF TODAY ARE LEADERS OF TOMORROW : Dr. A. F. Pinto
कैम्ब्रिज स्कूल में एमएस सुब्बुलक्ष्मी मैमोरियल ऑडिटोरियम का उद्घाटन
गुरुद्वारा सिंह सभा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु गोविन्द सिंह ...
किसी भी उम्र में हो सकता है टीबी, जानकारी ही बचाव : डॉ एके मौर्य
“समर्पण-2025” : निःस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों का वार्षिक उत्सव, 11 मई को नोएडा में गूंजेगी सेवा,...
कासना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे, आधा दर्जन लूट की मोबाईल बरामद
RYANITES INTERACT WITH PARALYMPICS SILVER MEDALIST & DM GAUTAM BUDH NAGAR  MR. SUHAS L.Y.
समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत ट्रस्ट ने आरंभ किया पर्यावरण सुरक्षा का अभियान
चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स नोएडा चैप्टर की शुरुआत
चौधरी सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
नोएडा : सपा ने दी नेता जी मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि
फरिश्ता बनी पुलिस, नाले में गिरी बच्ची को बाहर निकाला, नए कपड़े पहनाए
ग्रेटर नोएडा: पथिक स्टेडियम में होगा भव्य योगा शिविर का आयोजन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे मुख...
हर जरूरतमंद के लिए है "प्रभु की रसोई" , प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, भारत-टेक्स 2024 के पहले संस्करण का किया उद्घाटन