यूपी चुनाव: मायावती ने मुख्तार अंसारी का काटा टिकट, कहा- ‘किसी बाहुबली-माफिया को बसपा नहीं लड़ाएगी चुनाव’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मूड में आ गई हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मऊ से बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है। इसके साथ ही बीएसपी सुप्रीमो ने ऐलान किया है कि पार्टी किसी माफिया या बाहुबली को यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी।

मायावती ने ट्वीट किया है, “बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष श्री भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है।”

उन्होंने आगे लिखा कि जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।

मायावती ने जोर देकर कहा कि बीएसपी का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है।

यह भी देखे:-

नकली सेनेटाइजर व बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर
जानिए आज का कोरोना अपडेट, गौतमबुद्ध नगर
होली पर ग्रेनो को और स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण चला रहा विशेष अभियान
साथी हाथ बढ़ाना ने जरूरतमंद लोगों में बनते गए फुटवियर
Grenowest Ramleela : श्री राम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई मेघनाद-कुंभकर्ण का हुआ वध
लखनऊ : अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेंगे प्राथमिक स्कूलो के बच्चे
आम आदमी पार्टी  ने घोड़ी बछेड़ा  किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन किया
आईआईएमटी कॉलेज पहुंची जाह्नवी कपूर और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, “परम सुंदरी” फिल्म का किया प्रमोश...
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट जोन ग्रेटर नोएडा में चली तबादला एक्सप्रेस, चौकी प्रभारी समेत 32 दरोगाओं का त...
भाई ने की ऐसी करतूत सुन कर दंग रह जाएंगे आप, रिश्ता हुआ शर्मसार
करप्शन फ्री इंडिया ने की कासना सूरजपुर मार्ग के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच व मार्ग को गड्ढा ...
बिहार सीएम नितीश कुमार का इस्तीफा, 20 माह में टूटा महागठबंधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव
चिंताजनक : आठ भारतीय राज्यों पर जलवायु परिवर्तन से मंडराया खतरा
"जेवर विधायक व प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ"