कोरोना के चलते रद्द हुआ भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच, ईसीबी ने की पुष्टि

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाने वाला 5वां और आखिरी टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया। कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण शुक्रवार को यह मैच रद्द कर दिया गया।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) चल रही बातचीत के बाद ईसीबी पुष्टि कर सकता है कि इंग्लैंड और भारत के बीच आज से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है।’’

ईसीबी ने कहा, ‘‘टीम में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत अपनी टीम उतारने में सक्षम नहीं है।’’

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों का परीक्षण नेगेटिव आया था लेकिन खिलाड़ी आगे परीक्षण पॉजिटिव आने की दशा में 10 दिन तक पृथकवास पर रहने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।

मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बाद सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा था। जिसके कारण भारतीय टीम को मैच से पहले अपना प्रैक्टिस सेशन भी रद्द करना पड़ा था। भारत और इंग्लैंड के बीच आज ही मैनचेस्टर में 5वां टेस्ट मैच खेला जाना था। चौथे टेस्ट मैच तक टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी।

यह भी देखे:-

नगर पंचायत बिलासपुर चेयरमैन लता सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगी
सुपरटेक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ , कहा- बस एक टावर ही गिराएं
खुलासा: हवाला के जरिए पाकिस्तान से आया था पैसा, हैंडलर नासिर के आदेश पर आतंकी अशरफ करने वाला था ये घ...
योग और स्वास्थ्य, वात निरोधक समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
ब्रेकिंग---बरौला में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का एक पिलर गिरा, मजदूरों के घायल होने की सूचना
ओपन रोलर स्केटिंग कार्निवल मीट में ग्रेनो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन 
पीएम मोदी 13वीं ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करेंगे, 9 सितंबर को वर्चुअली आयोजित होगा सम्मेलन
कैप्टन के तेवर: नए संगठन को खड़ा करेंगे अमरिंदर, पंजाब के इन नाराज नेताओं को लाएंगे सा
पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
प्राधिकरण के अधिकारियों को नेफोमा टीम ने कराया डार्क स्पॉट का सर्वे ।
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
हौंडा सिटी कार मेट्रो की पोल से टकराई, चार युवक घायल 
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को दी गईं विज्ञान की किताबें, दूसरे आरोपियों जैसा ही मिल रहा खाना
प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
कबड्डी प्रतियोगिता में जेडी रेड टीम बनी विजेता