लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का सफर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आगामी चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने पूरे यूपी में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय लिया। हम वचन निभाएंगे नाम से यात्रा होगी और यह 12 हज़ार किलोमीटर चलेगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर रहीं हैं। चुनावी रणनीति पर मंथन के बाद प्रदेश चुनाव कमेटी की अगली बैठक पांच अक्टूबर को प्रस्तावित की गई है।

 

प्रियंका गांधी सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से यात्राओं के रूट और मुद्दों पर जानकारी ले रहीं हैं। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे में वह पार्टी के लिए चुनाव के लिहाज से आगे की रणनीति व अभियान की रूपरेखा पर गहन मंथन करेंगी। साथ ही संगठन की समीक्षा व प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा करेंगी।

 

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि प्रियंका शुक्रवार को सलाहकार कमेटी के साथ बैठक करने जा रही हैं। इसके बाद वह प्रदेश चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता कर चुनावी तैयारियों की थाह लेंगी और प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की रणनीति पर मंथन करेंगी। इस दौरे में कांग्रेस महासचिव पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करके जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन भी करेंगी। इसी क्रम में पार्टी द्वारा संचालित ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा होगी। प्रियंका शनिवार को भी यहीं रहेंगी। इस बीच उनके रायबरेली जाने की भी संभावना है।

 

यह भी देखे:-

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर विधानसभा के प्रत्येक गांव को भरपूर बिजली देने के लिए 220 केवी बिजली घ...
दुजाना गाँव मे नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन 5 मार्च को होगा : ओमवीर आर्य एडवोकेट
बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Triple Talaq Bill 2019: पढ़िए, तीन तलाक बिल से जुड़ी 10 बातें
ग्रेनो प्राधिकरण चेयरमैन राहुल भटनागर ने संभाला कार्यभार  
डिजिटल मार्केटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने पर गौरव कुमार सम्मानित
इस देश में भुखमरी की चपेट में 2.7 करोड़ से अधिक लोग, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने की यह अपील
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट : कासना अंकित व जीबीएस रोजा याकूबपुर टीम आपस में भिड़ी , पढ़िए नतीजा
गौ हत्या में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, दस हज़ार का था इनाम
पुरुषोत्तम मास में मानव सेवा का महायज्ञ: जगद्गुरु साईं मां ने काशी में कराया विशाल भंडारा, गंगा संरक...
कल का पंचांग, 20 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
Ram Temple Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के शिल्पकारों से भी संवाद करेंगे PM मोदी
नोएडा: जलापूर्ति में देरी पर सीईओ का कड़ा कदम, अधिकारियों के वेतन रोके, कारण बताओ नोटिस जारी
दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रयान ग्रेटर नोएडा ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा
चिकित्सा अनुसंधान में नया अध्याय: GIMS और गलगोटियास यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन
गंदगी इतनी है की साँस लेना मुश्किल : नेफोमा