दिल्ली: दीपावली की तरह ही गणेश चतुर्थी भी मनाएगी केजरीवाल सरकार, सीएम करेंगे पूजा, होगा लाइव प्रसारण

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन समिति(डीडीएमए) ने इस साल सार्वजिनक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने की रोक लगा रखी है। इसी के चलते दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि वह दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए गणेश पूजन कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

 

इस कार्यक्रम का प्रसारण दिवाली पूजा कार्यक्रम की तरह ही सभी चैनलों पर शाम 7.00 बजे लाइव किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट मौजूद रहेगी। साथ ही यहां गायक व संगीतकार शंकर महादेवन व गायक सुरेश वाडेकर भी प्रस्तुति देंगे।

इस आयोजन के पीछे दिल्ली सरकार का मकसद है कि सभी दिल्ली वाले एक साथ पूजन करें और बाहर आने से बचें ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। इसके साथ ही सरकार चाहती है कि जब माता-पिता अपने बच्चों के साथ पूजा करेंगे तो उनमें धार्मिक और देशभक्ति की भावना पैदा होगी। यह पूजन शाम सात बजे से शुरू होगा।
We are organising ‘Ganesh Pujan’ programme at 7 pm today that, I hope, will be telecast on all TV channels. I request all people to watch grand programme with their children: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/EODT3te4iW

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि अपने बच्चों को भारत में गणेश चतुर्थी के सुनहरे इतिहास के बारे में जरूर बताएं। ब्रिटिश शासन में भारतीय कोई भी त्योहार सार्वजनिक रूप से नहीं मना पाते थे। तब उस दौर में बाल गंगाधर तिलक सामने आए और उन्होंने ही पुणे से गणेश चतुर्थी सार्वजनिक तौर पर मनाना शुरू किया।

सीएम ने बताया कि बाल गंगाधर तिलक का यह कार्य बाद में एक आंदोलन बन गया और गणेशोत्सव ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गणेश चतुर्थी ने लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। हमें अपने बच्चों में देशभक्ति और आध्यात्म को पनपने में मदद करनी चाहिए।

 

यह भी देखे:-

कोरोना नियंत्रण : यूपी में बीते 24 घंटे में एक हजार से भी कम हुए कोरोना के मामले
एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत
शारदा विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
डबल मर्डर में मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पत्नी गिरफ्तार
सांता क्लॉज़ की मौजूदगी में बच्चों ने साझा किए अपने सपने और विश लिस्ट, ईएमसीटी टीम ने पूरे करने का द...
UN में श्रीलंका के खिलाफ मतदान से दूर रहा भारत, जानें- तमिलनाडु की राजनीति से है क्या कनेक्शन
यूपी में गेहूं खरीद नीति जारी,100 कुंतल गेहूँ बेचने पर नही कराना होगा ऑनलाइन सत्यापन
Whatsapp: वाट्सअप का पालिसी मनवाने का नया पैंतरा, बच नही पाएँगे आप
किसानों ने किया सालारपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया
देश में सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी, स्पुतनिक लाइट के जल्द भारत आने की उम्मीद
अनियंत्रित होकर ट्राला पलटा, राहगीरों को हुई परेशानी
किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल  सीएम योगी से की मुलाक़ात, आबादियों की लीजबैक से संबंधित एसआईटी जांच को म...
दिल्ली: पहले बड़ी कक्षाएं फिर छोटे बच्चों के लिए खुलें स्कूल, एक्सपर्ट कमेटी की राय
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में “IGNITE – The Inter School Sports Fest” का भव्य आगाज़
जगत फार्म के सामने सूरजपुर-कासना रोड पर भीड़भाड़ होगी खत्म
गलगोटिया विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय कृषि छात्र-संघ-उत्तर प्रदेश द्वारा जैविक उत्पाद सेटअप का उद्घा...