7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees) को महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) की दर में बढ़ोतरी का फायदा देने का ऐलान किया है। यानि जो लोग इस दरम्‍यान रिटायर हुए हैं, इसका सीधा असर उनके रिटायरमेंट बाद मिली रकम पर पड़ा है। उन्‍हें पहले के मुकाबले ज्‍यादा फंड मिलेगा।

Gratuity और Leave Encashment में बढ़ोतरी

हरिशंकर तिवारी के मुताबिक जो कर्मचारी जनवरी-जून 2021 के बीच रिटायर हुए हैं। उनको सबसे ज्‍यादा फायदा होगा। क्‍योंकि उनके रिटायरमेंट फंड का कैलकुलेशन 11 फीसद ज्‍यादा महंगाई भत्‍ते के आधार पर होगा। इसके बाद जो जुलाई-दिसंबर 2020 में रिटायर हुए हैं, उन्‍हें कम फायदा होगा, क्‍योंकि उस दौरान DA 7 फीसद बढ़ा था। फिर जनवरी-जून 2020 में रिटायर होने वालों को 3 फीसद ज्‍यादा DA बढ़ोतरी का फायदा होगा।

कुल कितना फायदा होगा (जनवरी-जून 2021 में रिटायर होने वाले लोग)

Basic Salary = 50000 रुपए महीना

डेढ़ साल में 11 फीसद DA Hike= 5500 रुपए महीना

Basic + DA=55500 रुपए महीना

रिटायरमेंट पर Gratuity+Leave Encashment=करीब 1,45,750 रुपए

क्‍या है सरकार का फैसला

फाइनेंस मिनिस्‍ट्री के आदेश के मुताबिक 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर कर्मचारियों को 01.01.2020(4%), 01.07.2020 (3%) और 01.01.2021(4%) DA स्‍लैब का फायदा मिलेगा। यानि जो जनवरी-जून 2021 के बीच रिटायर हुआ है, उसे 11 फीसद ज्‍यादा DA का फायदा मिलेगा।

 

 

यह भी देखे:-

क्रूज मिसाइल : भारत ने किया सफल परीक्षण, चीन और पाकिस्‍तान के लिए खतरे की घंटी
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
ईद की नमाज में मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआएं
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 138वीं बोर्ड बैठक: 5600 करोड़ का बजट पारित, शाहबेरी एलिवेटेड रोड समेत कई अ...
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
केन्द्र सरकार के आम बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : अरुण सक्सेना, पर्यावरण मंत्री
Mahindra Scorpio 2021 आ रही है नए अवतार में, पहले से बड़ी होगी एसयूवी, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स
भाकियू भानु ने शहीदो की याद में दनकौर में निकाला कैंडल मार्च
हस्थ दक्षता, कौशल विकास हर मोड़ की साथी - उपेश आर्य
जी.एल. बजाज में अत्याधुनिक एआर/वीआर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
PM मोदी के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजैक्ट का सर्वेक्षण तेज, दिल्ली से वाराणसी के बीच ये होंगे स...
हिमाचल जन कल्याण समिति ग्रेटर नोएडा का 17वां नववर्ष एवं लोहड़ी मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
समाजसेवी ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट “श्री संतोष शर्मा अवार्ड" से सम्मानित
महिला आर्किटेक्ट से डेढ़ लाख का लैपटॉप लूट की सूचना 
चार मूर्ति अंडरपास का विधायक तेजपाल नागर ने किया निरीक्षण, दिवाली तक शुरू होने की उम्मीद