गणेश चतुर्थी की देशभर में धूम, कोरोना के चलते प्रतिबंधों के साथ मनाया जा रहा त्योहार

नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी की आज से शुरुआत हो चुकी है। देशभर में कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में प्रत्येक वर्ष इस पर्व की धूम होती है। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते राज्य में मंदिरों को बंद किया हुआ है। जिसरे बाद भक्तों ने इसका विरोध भी किया है। उनका कहना है कि राज्य में ‘पब और बार’ खुल सकते हैं तो मंदिरों को फिर से खोलने में क्या दिक्कत है? नागपुर में गणेश टेकड़ी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जमा हो गई और विरोध तेज हुआ। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने आज गणेश चतुर्थी पर अपने पुश्तैनी घर में परिवार के साथ पर्व मनाया

दिल्ली में गणेश चतुर्थी के मौके पर सरोजिनी नगर के सीधी बूढ़ी विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस  दौरान एक पुजारी ने कहा, ‘हम दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और भव्य तरीके से आयोजित होने वाले वार्षिक त्योहार को साधे तरीके से मना रहे हैं।’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा में अपने पुश्तैनी घर में परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। साथ ही कहा,’ मैं लोगों से समारोह के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का आह्वान करता हूं। हमने पहली खुराक के साथ सभी को टीका लगाया है। मैं लोगों से अपनी दूसरी खुराक समय पर लेने का आग्रह करता हूं।’

 

यह भी देखे:-

मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता हेल्थ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
नॉलेज विदाउट बॉर्डर्स: गलगोटियास विश्वविद्यालय ने भारत–अरब उच्च शिक्षा सहयोग को किया सशक्त
पर्यटन स्थलों के सर्वे व "टूरिस्ट गैप एनालिसिस" के जरिए 'आध्यात्मिक सर्किट' के विकास का मार्ग प्रशस्...
अमृत महोत्सव के तहत दादरी में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक तेजपाल नागर ने की अगु...
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में मनाई गई विजय सिंह पथिक की 144वीं जयंती, पुस्तक "भारतीय र...
सुपरटेक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ , कहा- बस एक टावर ही गिराएं
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
नोएडा में तैनात इन दरोगाओं का हुआ तबादला, देखें सूची
सपा नेता जाने आलम नूरी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, मिशन 2027 को लेकर हुई रणनीतिक चर्चा
नोएडा की डॉ० कर्णिका तिवारी बनी मिसेज टूरिज्म क्वीन ऑफ ओशिनिया
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
क्षत्रिय समाज के उत्थान को नई रफ्तार: क्षत्रिय जागरण मंच की बैठक में 500 सदस्यीय कार्यकारिणी लक्ष्य,...
बेहद कम खर्चीला है ई-वाहनों का सफर ,पेट्रोल वाहनों की तुलना में 75 फीसदी कर सकते है बचत
अब ग्रेटर नोएडा में भी पालतू कुत्ते-बिल्ली का पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, लावारिस कुत्तों के लिए बन...