समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण ने किसानों को दिया समर्थन

समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के कार्यकर्ता सेक्टर 12 स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए और वहां से हरौला बारात घर में चल रहे धरने में सम्मिलित होकर किसानों को समर्थन दिया। इसके बाद सपा नेताओं ने लुकसर जेल पहुंचकर जेल से रिहा हुए सभी किसानों का स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा नेताओं ने प्राधिकरण व प्रशासन की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव ने कहा कि प्राधिकरण व शासन प्रशासन किसानों के साथ ज्यादती कर रही है। न्याय मांगने पर झूठे मुकदमे लगाकर किसानों को जेल में ठूंसा जा रहा है। सरकार के इस अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि किसानों को लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करने से जबरन रोकना लोकतंत्र की हत्या है। किसान हितैषी होने का झूठा दम्भ भरने वाली उत्तरप्रदेश की योगी सरकार किसानों की समस्या समाधान करने की जगह उनसे अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। शासन प्रशासन बिना शर्त किसानों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की ठोस पहल करे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सतपाल यादव, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, मुकेश बाल्मीकि, बबलू चौहान, तस्लीम खान,ओमवीर बंसल, विनोद यादव, देवेंद्र अवाना, जगत चौधरी,सतपाल नागर, हीरालाल यादव,संजय त्यागी,रिंकू यादव, कुलदीप यादव,टीटू यादव,रामपत यादव, मोहसिन सैफी, लिलटी यादव,मोहित यादव, बिल्लू अवाना, दिनेश अवाना, प्यारेलाल यादव, राहुल अवाना , आमोद कुमार, नवीन यादव सहित सैकड़ों सपा नेता धरना में शामिल हुए।

यह भी देखे:-

IMS 2025 प्रेस ब्रीफिंग संपन्न: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उद्योग और सरकार की साझा पहल
पाकिस्तान को जवाब देने का सही समय - कर्नल धीरेन्द्र
गांव में बनी लाइब्रेरी में बैठकर छात्र बुन रहे भविष्य के सपने
Coronavirus 3rd Wave: तीसरी लहर ने दी दस्तक, मुंबई में बच्‍चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना
"चिंता न करें, इलाज का खर्च सरकार उठाएगी": मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन में भरोसा
इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट में यूपी के युवाओं को मिलेगी वरीयता
मोदी जी के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर विश्व  पटल पर पहुंचा : डॉ  उमा शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ  लिए ...
गलगोटियास यूनिवर्सिटी बनी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी 2025 की चैंपियन | डॉ. ध्रुव गलगोटिया बोले– “ट...
हरेंद्र प्रधान दादुपुर हत्या मामले में सुंदर भाटी दोषी करार 
आईएएस रानी नागर प्रकरण जन आन्दोलन संगठन ने सीएम खट्टर को लिखा पत्र
बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधनों के विरोध में पदयात्रा का आयोजन
रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला महासचिव बने,रविंद्र गौतम
गौतम बुद्ध नगर में पेंशन एवं लाभार्थी योजनाओं के समाधान हेतु कैंपों का आयोजन
जिला पंचायत चुनाव:  बीजेपी प्रत्यासी सोनू प्रधान ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
जयंती पर याद किए गए पंडित जनेश्वर मित्र